कॉन्सेप्ट इमेज  
मुंबई

ऑनलाइन शेयर मार्केट फ्रॉड का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने 11 करोड़ ठगी मामले में 5 राज्यों से 7 आरोपी पकड़े

South Bombay के 68 वर्षीय व्यवसायी से 11 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शेयर मार्केट ठगी के मामले में साउथ साइबर क्राइम पुलिस ने पांच राज्यों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Cyber Crime Share Fraud: मुंबई साउथ साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन शेयर मार्केट फ्रॉड के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच राज्यों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन पर दक्षिण मुंबई के एक 68 वर्षीय व्यवसायी से करीब 11 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। यह कार्रवाई कई हफ्तों की तकनीकी जांच और संयुक्त अभियान के बाद संभव हुई।

‘फर्स्ट-लेयर अकाउंट’ से करोड़ों की हेराफेरी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बैंक खातों का उपयोग ठगी की राशि में से करीब 2.1 करोड़ रुपये सीधे निकालने के लिए किया गया था। इसी कारण इन्हें ‘फर्स्ट-लेयर अकाउंट’ कहा जा रहा है। साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश और शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया था।

पांच राज्यों से हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान कुंवरलाल येले को गोंदिया (महाराष्ट्र) से, आदर्श सेन आनंद और अमर्त्य सेन आनंद को उत्तर प्रदेश के देवरिया से, सुनील गुप्ता व खिरोद साहू को ओडिशा से, रसराज बौरी को बिहार से तथा संजय सिंह को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए नौ विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

विशेष टीम कर रही विस्तृत जांच

सीनियर इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाले, इंस्पेक्टर संदीप काले और असिस्टेंट इंस्पेक्टर ईशान खरोटे के नेतृत्व में जांच टीम मामले की गहन पड़ताल कर रही है। पुलिस अन्य संदिग्ध खातों और संभावित सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।

साइबर निवेश से पहले सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश योजनाओं में पैसे लगाने से पहले प्लेटफॉर्म और कंपनी की विश्वसनीयता जांचें। संदिग्ध कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया लिंक के जरिए निवेश करने से बचें और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क करें।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह