फोटो- AI 
मुंबई

मुंबई की रंगीन शाम में मातम का साया, म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से दो स्टूडेंट्स की मौत!

Mumbai Drug Death Incident: मुंबई के गोरेगांव में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स के संदिग्ध ओवरडोज से दो एमबीए छात्रों की जान चली गई और एक अन्य छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

प्रतीक पाण्डेय

Goregaon Drug Overdose Case: मायानगरी मुंबई की चकाचौंध और थिरकती धड़कनों के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में सजी महफिल दो हंसते-खेलते परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम बन गई। वहां बजता तेज संगीत और झूमते पैर अचानक तब थम गए जब नशे की एक जानलेवा खुराक ने दो नौजवानों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

यह घटना 11 अप्रैल की देर रात की है, जब गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को वेयरहाउस में इटली के मशहूर कलाकारों का एक हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में करीब 3,000 से 4,000 युवाओं की भारी भीड़ जुटी थी। इनमें दक्षिण मुंबई के एक नामी मैनेजमेंट कॉलेज के 15 दोस्तों का एक समूह भी शामिल होने पहुंचा था।

मस्ती के बीच अचानक इस ग्रुप के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी और वहां अफरातफरी मच गई। इनमें 24 साल का एक युवक और उसी की उम्र की एक युवती शामिल थी। बताया जा रहा है कि दोनों एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। जैसे-जैसे रात बीती, उनकी हालत नाजुक होती गई और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

जानलेवा नशीले पदार्थों के ओवरडोज से मचा हड़कंप

शुरुआती जांच के मुताबिक, इन छात्रों ने हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट में शामिल होने से पहले कथित तौर पर खतरनाक ड्रग का सेवन किया था। नशे की अधिक मात्रा या ओवरडोज के कारण उनका शरीर इस दबाव को झेल नहीं पाया और उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान 12 अप्रैल की सुबह युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी साथी छात्रा की मौत सोमवार दोपहर को हुई। इस बीच एक अन्य छात्रा की हालत अब भी काफी चिंताजनक बनी हुई है और वह आईसीयू में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आए पांच संदिग्ध

इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मृतकों के दो दोस्त और कॉन्सर्ट के आयोजन से जुड़े तीन लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं। अधिकारी अब इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद मौके पर नशीले पदार्थ कैसे पहुंचे और इसके पीछे सप्लायर कौन है।

मृतकों के खून के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि मौत की असली वजह की पुष्टि हो सके। इस घटना के बाद अब मुंबई जैसे शहरों में होने वाले बड़े संगीत आयोजनों के लिए कड़े नियमों और गहन जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है।

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता