भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत, कोस्टल रोड का काम रुका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में कोस्टल रोड के काम से कांपी धरती, क्या चारकोप में आया भूकंप? विधायक ने रुकवाया काम; अब बदलेंगे नियम

Mumbai Coastal Road: मुंबई के चारकोप सेक्टर 8 में कोस्टल रोड के पाइलिंग कार्य से आए कंपन ने नागरिकों को डरा दिया। विधायक संजय उपाध्याय ने इस काम को अब रुकवा दिया है।

आकाश मसने

Mumbai Earthquake Rumor: मुंबई बोरीवली के चारकोप सेक्टर 8 में प्रस्तावित कोस्टल रोड परियोजना के कार्य की शुरुआत के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भूकंप जैसे झटके महसूस किए। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह कंपन भूकंप का नहीं, बल्कि कोस्टल रोड के पाइलिंग कार्य के कारण था। अचानक हुए कंपन से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और रहिवासियों ने तत्काल स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय से हस्तक्षेप की मांग की।

विधायक संजय उपाध्याय ने तत्परता दिखाते हुए बीएमसी कोस्टल रोड अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर कार्य को अस्थायी रूप से रुकवा दिया। बैठक में मनपा आयुक्त भूषण गगरानी भी उपस्थित रहे। व्यापक चर्चा और स्थानीय नागरिकों की सर्वसम्मति के बाद सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

प्रदूषण और ध्वनि नियंत्रण के उपाय

कार्य के दौरान प्रदूषण को कम करने के लिए 15 फीट ऊंची बाउंड्री शीट लगाने का निर्णय लिया गया है। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे के बीच ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। चारकोप सेक्टर 8 को नैसर्गिक क्षेत्र मानते हुए इसकी सुंदरता बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है। इमारतों की लाइन में आने वाले किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा। बल्कि क्षेत्र में अतिरिक्त वृक्षारोपण भी किया जाएगा। समुद्र तट और मैंग्रोव क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए यहां पर्यटकों के लिए विशेष गैलरी विकसित करने की योजना है, जिससे यह क्षेत्र एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरे।

ट्रैफिक समस्या का समाधान

अब तक बोरीवली कोस्टल रोड से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक पहुंचने के लिए केवल जनरल करियप्पा मार्ग ही विकल्प था। उसकी मरम्मत के दौरान ट्रैफिक बढ़ने की आशंका जताई गई है। इस समस्या के समाधान के लिए विधायक संजय उपाध्याय ने सुझाव दिया कि पोईसर चर्च एफसीआई मार्ग को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ा जाए, मनपा आयुक्त ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे बोरीवलीवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

नहीं होने देंगे कोई नकसान

बैठक में बीएमसी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोस्टल रोड के कार्य के दौरान किसी भी इमारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

सुरक्षा को प्राथमिकताः उपाध्याय

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक संजय उपाध्याय ने बताया कि जिन इमारतों के समीप से कोस्टल रोड का कार्य प्रारंभ होगा, वहां पहले संबंधित भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाएगा, बीजीटीआई द्वारा इमारतों की संरचनात्मक जांच की जाएगी, ताकि किसी भी संभावित क्षति से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त स्थानीय रहिवासियों और परियोजना से जुड़े अधिकारियों का एक संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे कार्य की प्रगति और महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी तुरंत साझा की जा सके।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव