बीएमसी चुनाव 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC Election 2026: मतदान प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

Maharashtra: बीएमसी चुनाव 2026 को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए मुंबई में मतदान केंद्राध्यक्षों और अधिकारियों की व्यापक ट्रेनिंग शुरू की गई है, जिसमें ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी शामिल है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: आगामी बीएमसी चुनाव को सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केंद्राध्यक्षों और मतदान अधिकारियों के लिए व्यापक ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है।

यह ट्रेनिंग सोमवार से मनपा क्षेत्र के सात विभिन्न स्थानों पर आरंभ हुआ है। आगामी 15 जनवरी 2026 को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस ट्रेनिंग में 50 हजार अधिकारियों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण सत्रों में मतदान प्रक्रिया से जुड़ी नियमावली, जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम का प्रत्यक्ष प्रात्यक्षिक भी दिखाया गया, जिसमें बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की जोड़-तोड़, मॉक पोल लेने की प्रक्रिया तथा मतदान के दिन अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पूछे गाए प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया गया।

चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने में मिलेगी बड़ी मदद

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक आधारभूत स्तंभ है और इसे निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 30 हजार अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षित किए जा रहे है, प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों की स्थापना, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान से पूर्व और पश्चात की कार्यवाही, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। बीएमसी प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्थित और व्यापक प्रशिक्षण से मतदान प्रक्रिया को त्रुटिरहित ढंग से सपन्न करने में मदद मिलेगी और मतदाताओं का लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन