महाडा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

MHADA: फरवरी में आएगी म्हाडा कोंकण बोर्ड की 2,000 घरों की लॉटरी, अप्रैल-मई में ड्रॉ

Maharashtra News: म्हाडा कोंकण बोर्ड फरवरी में ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और घोटेघर में करीब 2,000 घरों की लॉटरी लाने की तैयारी में है। अप्रैल-मई के महीने में ड्रॉ की उम्मीद की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: म्हाडा कोंकण बोर्ड फरवरी महीने में करीब 2,000 आवासों की लॉटरी लाने की तैयारी कर रहा है। ये घर ठाणे, कल्याण, घोटेघर और डोंबिवली जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में होंगे। अधिकारियों के अनुसार, लॉटरी का ड्रॉ अप्रैल या मई महीने में होने की संभावना है।

मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में निजी बिल्डरों के घरों की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। ऐसे में म्हाडा की लॉटरी मध्यम और निम्न आय वर्ग के लिए किफायती विकल्प बनकर उभर रही है। हर बार की तरह इस बार भी लॉटरी को लेकर भारी प्रतिसाद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुंबई मंडल की लॉटरी टली, खरीदार हुए थे निराश

गौरतलब है कि मुंबई मंडल की लॉटरी अक्टूबर में आने की उम्मीद थी, लेकिन मकानों की उपलब्धता कम होने के कारण वह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। इससे हजारों इच्छुक खरीदारों को निराशा हाथ लगी थी। अब कोंकण मंडल इस खालीपन को भरने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

पीएमएवाय और आरक्षण कोटे के घर भी शामिल

प्रस्तावित लॉटरी में निजी विकासकों से प्राप्त 15% और 20% आरक्षण कोटे के मकानों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत आने वाले घर भी शामिल किए जाएंगे। इससे पहली बार घर खरीदने वालों को अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है।

ठाणे-कल्याण में मांग लगातार बनी हुई

म्हाडा अधिकारियों के अनुसार, ठाणे-कल्याण क्षेत्र में आवास की मांग लगातार बनी हुई है। पिछली लॉटरी के अनुभव को देखते हुए इस बार आवेदन संख्या काफी अधिक रहने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में लोग घर पाने की आस में आवेदन कर सकते हैं।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए