माथाडी कामगारों के नेता नरेंद्र पाटिल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai News: घरों को तोड़ा, तो घर में घुसकर मारेंगे...नवी मुंबई मनपा के अधिकारियों को नरेंद्र पाटिल ने दी चेतावनी

Mumbai News: नवी मुंबई में माथाडी कामगारों के नेता नरेंद्र पाटिल ने मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों और उनके साथ काम कर रहे बिल्डरों को अब चेतावनी दे दी है। उन्होंने माथाडी कामगारों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।

मृणाल पाठक

नवी मुंबई: माथाडी कामगारों द्वारा जरूरत के अनुसार बनाए गए घरों को नवी मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी तोड़ने की कोशिश करेंगे। तो उन्हें उनके घरों में घुसकर मारा जाएगा। ऐसी चेतावनी माथाडी कामगारों के नेता नरेंद्र पाटिल ने दी। वे अण्णासाहेब पाटिल की 43वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वाशी स्थित माथाडी भवन में आयोजित सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुंबई कृषि उपज बाजार समिति के स्थानांतरण के बाद सिडको के माध्यम से निम्न आय वर्ग के माथाडी कामगारों को नवी मुंबई में घर उपलब्ध कराए गए, जिसमें माथाडी कामगारों की एक पीढ़ी गुजर चुकी है, और अब एक और पीढ़ी माथाडी के रूप में काम कर रही है। परिवार विस्तार के कारण माथाडी कामगारों ने अपने रहने के स्थान का विस्तार किया है, कई लोगों ने इसके लिए लाखों रुपए का कर्ज भी लिया है।

बिल्डरों ने मनपा अधिकारियों के साथ उठाया फायदा

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नवी मुंबई में पुनर्विकास की बयार बह रही है, ऐसे मौकों का फायदा उठाते हुए बिल्डरों ने मनपा अधिकारियों के साथ मिलकर माथाड़ियों के घरों को अवैध घोषित कर उन्हें नोटिस जारी करने की साजिश रची है। इस अवसर पर पूर्व सांसद संजीव नाईक, माथाडी कामगार संघ के संयुक्त महासचिव चंद्रकांत पाटिल, विधायक मनोज जामसुतकर, अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक श्रीधर दुबे आदि उपस्थित थे। नरेंद्र पाटिल ने आगे कहा कि माथाडी कामगार विधेयक को लेकर कई विधायक माथाडी कामगारों के पक्ष में खड़े हैं, हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

माथाडी कामगार हैं भाजपा के मतदाता

उन्होंने कहा कि फिलहाल सैकड़ों घरों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, हालांकि जब डेढ़ एफएसआई से अधिक का निर्माण कार्य चल रहा था, तो मनपा के अधिकारियों ने जानबूझकर इसकी अनदेखी की, इसलिए अब हम उन अधिकारियों के घरों में घुसकर उन्हें मारेंगे, जो बिल्डर लॉबी के प्रभाव में आकर माथाडी कामगारों के घरों को ध्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। माथाडी कामगार भाजपा के मतदाता हैं।

CJP प्रोटेस्ट पर रोक लगाने से SC का इनकार, 26-27 अक्टूबर को सुनवाई, बोले- समझदारी से काम लें

MLC चुनाव में आरपार की जंग: एक दूसरे को औकात दिखाएंगे अनंत सिंह और नीरज, इसलिए बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने की साजिश, राहुल पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले- युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

अक्टूबर में होगा संसद का विशेष सत्र, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव