मंगल प्रभात लोढ़ा सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मनपा स्कूलों को गोद लें शिक्षाविद, ड्रग-फ्री मुंबई के लिए बने समिति; मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की अपील

Mumbai BMC School: मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने शिक्षाविदों से कम से कम एक मनपा स्कूल गोद लेने की अपील की। उन्होंने 'ड्रग-फ्री मुंबई' के लिए हर स्कूल में समिति गठित करने पर जोर दिया।

रूपम सिंह

Mumbai BMC School Adoption: मुंबई में शिक्षा क्षेत्र का स्तर ऊंचा उठाने और मनपा स्कूलों की प्रगति के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों और शिक्षाविदों को आगे आने की जरूरत है। कौशल विकास और रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढा की ओर से की गई इस अपील से शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है,

जिससे यह बात और पुख्ता होती है कि शिक्षाविदों को कम से कम एक मनपा स्कूल गोद लेकर उसकी प्रगति में योगदान देना चाहिए। मंत्री लोढ़ा ने बुधवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते समय छात्रों में कम उम्र से ही कौशल विकास को बढ़ावा देना जरूरी है।

शिक्षा का अर्थ केवल परीक्षा, अंक और डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि इसमें संस्कार, संस्कृति, मूल्य और आत्मविश्वास का भी बहुत बड़ा स्थान है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस दौर में शिक्षण पद्धति में लगातार बदलाव हो रहे हैं और ब्रिटिश शासन के दौरान नष्ट की गई भारत की पारंपरिक तथा कौशल-प्रधान शिक्षा व्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सक्षम बनाया जा रहा है।

'ड्रग-फ्री मुंबई' के लिए संयुक्त अभियान

मंत्री लोढ़ा ने आगे कहा कि छात्रों को नशे की लत से बचाने के लिए स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर काम करने की बहुत आवश्यकता है।

'ड्रग-फ्री मुंबई' अभियान के तहत हर स्कूल को एक छोटी समिति बनाकर छात्रों में जागरूकता फैलानी चाहिए। अभिभावकों को बच्चों को केवल भौतिक सुविधाएं देने के बजाय उन्हें समय और अपनापन देना चाहिए, और यह अभियान एक सफल सामाजिक आंदोलन बनना चाहिए।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने