अंबादास दानवे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मोदी के नाम पर शिंदे ने शुरू की थी योजना, अब फडणवीस सरकार ने लगाई ब्रेक!

Mahayuti Government: अंबादास दानवे ने दावा किया कि महायुति सरकार ने शिंदे द्वारा शुरू की गई 'नमो' नाम की 10 योजनाएं बंद कर दी हैं। पहले भी 8 योजनाएं बंद हो चुकी हैं।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से शुरू की गई कुल 10 योजनाएं बंद कर दी हैं, ऐसा शिवसेना उद्धव गुट के नेता एवं पूर्व विधायक अंबादास दानवे ने दावा किया है।

दानवे ने इस मामले पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ‘महाशक्ति’ ने शिंदे गुट को शायद देवता और देवघर बदलने की शर्तों पर ही चिन्ह और नाम दिया था।

अंबादास दानवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने निम्नलिखित योजनाएं बंद कर दी हैं:

  • नमो महिला सशक्तिकरण योजना
  • नमो कामगार कल्याण योजना
  • नमो शेततळे अभियान
  • नमो गरीब एवं पिछड़ा वर्ग सम्मान योजना
  • नमो ग्राम सचिवालय योजना
  • नमो आदिवासी स्मार्ट स्कूल योजना
  • नमो दिव्यांग शक्ति योजना
  • नमो खेल मैदान एवं उद्यान योजना
  • नमो शहर सौंदर्यीकरण योजना
  • नमो तीर्थस्थल एवं गढ़किले संवर्धन योजना

पहले भी 8 योजनाओं पर पूरी तरह से बंदी लगाई

एक अन्य ट्वीट के माध्यम से दानवे ने दावा किया था कि राज्य सरकार ने पहले भी शिंदे द्वारा शुरू की गई 8 योजनाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इनमें शामिल हैं:

  • शिंदे के आनंद का शिधा
  • मेरी सुंदर स्कूल
  • ₹1 में फसल बीमा
  • स्वच्छता मॉनिटर
  • एक राज्य, एक गणवेश
  • लाडले भाई को अप्रेंटिसशिप
  • योजनादूत योजना
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज