(डिज़ाइन फोटो) 
मुंबई

महाराष्ट्र: मुंबई के सायन हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से मारपीट, नशे में धुत 5-6 आरोपी फरार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सायन हॉस्पिटल की बताई जा रही है, जहां एक महिला डॉक्टर पर महिला डॉक्टर पर नशे में धुत 5 से 6 लोगों ने हमला किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक महिला डॉक्टर पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मुंबई के सायन हॉस्पिटल की बताई जा रही है, जहां एक महिला डॉक्टर पर महिला डॉक्टर पर नशे में धुत 5 से 6 लोगों ने हमला किया है।

घटना पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज रविवार यानी 18 अगस्त की सुबह नशे में धुत 5 से 6 लोगों ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर को धमकाया। साथ ही उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। डॉक्टर को चोटें भी आई हैं। इस बाबत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं। हालांकि अब तक हॉस्पिटल की ओर से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

बात महीला सुरक्षा की करें तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और फिर उसकी हत्या के विरोध में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों के पुलिस बलों को 'हर दो घंटे' में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। राज्य के पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए।

इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस बलों को फैक्स और व्हाट्सऐप नंबर तथा ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई है, जिस पर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट भेजी जाएगी। देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने, अन्य मांगों के अलावा अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर भी जोर दे रहे हैं।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी