महाराष्ट्र बारिश का अलर्ट  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

राज्य के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के मौसम का हाल

Maharashtra Weather Update: IMD ने महाराष्ट्र के कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सिंधुदुर्ग में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • मौसम विभाग ने कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

  • 19 और 20 अक्टूबर को जिले में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

  • पुणे, सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में एक ओर गर्मी और उमस का असर बना हुआ है वहीं दूसरी ओर मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आईएमडी ने कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों में आंधी और बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोंकण तट पर अगले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोंकण के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा के धाराशिव, लातूर, नांदेड़ और हिंगोली जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पुणे, सातारा, रायगढ़, बीड़ और परभणी जिलों में बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है।

सिंधुदुर्ग में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, सिंधुदुर्ग जिले में 19 और 20 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है। कोंकण क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रह सकता है।

उत्तर महाराष्ट्र में मौसम में बदलाव नहीं

उत्तर महाराष्ट्र में मौसम में ज़्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, और ज़्यादातर जगहों पर मौसम सूखा रहने की संभावना है। तापमान बढ़ने पर लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। इस इलाके के लिए अभी कोई खास बारिश का अलर्ट नहीं है।

पश्चिमी महाराष्ट्र कि स्थिती

पश्चिमी महाराष्ट्र में पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाटों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर हवाएं 30 से 40 kmph तक की रफ़्तार से चल सकती हैं। पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, और सांगली और सोलापुर ज़िलों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मराठवाड़ा का हाल

मराठवाड़ा में छत्रपति संभाजीनगर और जालना में मौसम सूखा रहने की संभावना है। परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि बीड, लातूर और धाराशिव जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

विदर्भ में अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में कोई खास बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, नागपुर और गढ़चिरौली जिले येलो अलर्ट पर हैं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित