Dadaji Bhuse (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
मुंबई

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बढ़ेगा स्कूलों में नामांकन, मंत्री दादाजी भुसे का बड़ा निर्देश

Dadaji Bhuse: महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और प्रवेशोत्सव के माध्यम से छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Education Department: महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने सरकारी स्कूलों का स्तर सुधार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों की संख्या (नामांकन) बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। मंत्रालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिला परिषदों के उत्कृष्ट स्कूलों का आदर्श लेकर सभी शासकीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाएं।

प्रवेशोत्सव के साथ बुनियादी सुविधा पर जोर

मंत्री भुसे ने कहा कि नए  की शुरुआत में स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाकर छात्रों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा। इसी तरह स्कूल शुरू होने से पहले परिसरों की सफाई, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण यूनिफॉर्म और समय पर किताबें देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय, रंग-रोगन और छात्राओं के लिए 'पिंक रूम' की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

छात्र विकास और नामांकन वृद्धि

छात्रों में कला, संगीत, अभिनय और वक्तृत्व जैसे गुणों को निखारने के लिए जवाहर बालभवन की तर्ज पर गतिविधियां चलाई जाएंगी। स्कूलों के विकास के लिए पूर्व छात्र संघ और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड की मदद ली जाएगी। इसके अलावा, आंगनबाड़ियों को जिला परिषद स्कूलों के परिसर में शुरू किया जाएगा, जिससे भविष्य में प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मराठी अनिवार्य

राज्य के सभी माध्यमों और प्रबंधनों के स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य होगा और इसे कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शिक्षकों के रिक्त पदों को समय पर भरने और छात्र सुरक्षा योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने की बात भी कही गई।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें