उद्धव ठाकरे-संजय राउत-राज ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra politics: राज करें पहल, उद्धव तैयार! संजय राउत ने मिलन की फिर जलाई मशाल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की एक होने की चर्चा तेज है। इस दौरान उद्धव ठाकरे की ओर से शिवसेना यूबीटी से उनके सांसद संजय राउत ने दोनों के मिलन के लिए मशाल जला ली है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे के एक बार फिर साथ आने की चर्चा सुर्खियों में है। जब ये चर्चा परवान चढ़ी तो दोनों ठाकरे बंधु विदेश दौरे पर चले गए थे। राज ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे इस मुद्दे पर बयानबाजी न करें। विदेश दौरे से लौटने के बाद वे खुद इस पर बात करेंगे लेकिन दोनों भाई विदेश दौरे से लौटने के बाद शांत हैं।

ऐसे में अब शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता संजय राउत ने एक बार फिर मशाल जलाते हुए कहा है कि जब राज ठाकरे ने एक साथ आने पर बयान दिया था तब हम लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी लेकिन अब रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पहल राज को करनी है। इस तरह राउत ने यह जिम्मेदारी मनसे अध्यक्ष के कंधों पर डाल दी है।

द्वंद्व में हैं राज ठाकरे

सूत्रों के मुताबिक राज ने उद्धव के साथ हाथ मिलाने के लिए पहली चाल तो चल दी है। वहीं उद्धव की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस भी आ गया है लेकिन दूसरी तरफ राज के महायुति में शामिल बीजेपी व शिवसेना के साथ भी अच्छे सम्बन्ध हैं। 10 मिनट में आता हूं…लापता बेटे के लिए जासूस बनी मां, पुलिस से नहीं मिली मदद तो 7 महीने में सुलझा दिया डबल मर्डर केस

मनपा चुनाव की घोषणा जल्द

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में मनपा चुनाव की घोषणा जल्द की जा सकती है। ऐसे में अगर उद्धव व राज के बीच चुनावी गठबंधन एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। इस वजह से सत्ताधारी दल के साथ महाविकास आघाडी में शामिल कांग्रेस की इस डेवलपमेंट पर खास नजर है।

जानकारों का कहना है कि अगर उद्धव व राज एकसाथ आते हैं तो मुंबई के मनपा चुनाव में उनका पलड़ा भारी हो सकता है। वहीं महायुति की राहें मुश्किल हो सकती है। सवाल है कि उद्धव के साथ आने पर राज का क्या रोल होगा? दोनों पार्टियों का विलय होगा या फिर सिर्फ चुनावी गठबंधन के तहत दोनों भाई साथ आएंगे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन