रामदास कदम, अजीत पवार, सुनील तटकरे  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: अजीत पवार विमान हादसे में सुनील तटकरे पर आरोप, रामदास कदम ने की जांच की मांग

Maharashtra Politics News: शिवसेना नेता रामदास कदम ने अजीत पवार विमान हादसे में सुनील तटकरे की भूमिका की जांच की मांग कर हलचल मचाई। तटकरे और एनसीपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

रूपम सिंह

Highlights

  • रामदास कदम ने तटकरे पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग।

  • तटकरे ने आरोपों को झूठा बताकर दी चुनौती।

  • रोहित पवार ने CID जांच पर उठाए सवाल, CBI जांच की मांग।

Maharashtra Ajit Pawar Plane Crash Ramdas Kadam: शरद पवार और दिवंगत अजीत पवार की पार्टी राकां के विलय को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने अजीत पवार विमान हादसे में विस्फोटक खुलासा करके हलचल मचा दी है।

उन्होंने विमान दुर्घटना में राकां (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का हाथ होने का गंभीर आरोप लगाया है और तटकरे की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इधर तटकरे ने कदम को चुनौती दी है कि उनके सारे आरोप झूठे हैं और उनका पर्दाफाश वे जल्द करेंगे। इस मामले को लेकर सत्ता में शामिल दोनों दलों में टकराव बढ़ने के आसार हैं।

बेटे को विस चुनाव में हराने की कोशिश करने का लगाया आरोप

हालांकि आरोपों को साबित करने कदम ने कोई सबूत नहीं दिए है। कदम ने कहा कि तटकरे किसी के स्थायी समर्थक नहीं हो सकते। जब वे पूर्व सीएम अंतुले के पीए थे, तब भी उन्होंने उनके खिलाफ स्टैंड लिया था। तटकरे एहसान फरामोश आदमी हैं। मैंने उनके साथ खेड़, दापोली, मंदनगढ़ और और गुहागर में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उस समय कई लोगों ने चेतावनी दी थी कि यह आदमी भविष्य में किसी का नहीं होगा।

उन्होंने तटकरे पर अपने पुत्र योगेश को विस चुनाव में हराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। कदम ने दावा किया कि महायुति में हम साथ हैं, फिर भी तटकरे ने गुहागर में यूबीटी नेता भास्कर जाधव की मदद की थी।

कदम ने कोंकण में डैम के कामों को लेकर तटकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि 16 डैम के काम में करीब 70 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप लगे थे। कोयना डैम का काम वर्षों से अधूरा होने की वजह से 14 गांवों के लोग पानी से वंचित रहे। इसके लिए तटकरे जिम्मेदार है। बीजेपी का समर्थन करने के बाद ये आरोप वापस ले लिए गए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का पलटवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा कि कदम पब्लिसिटी पाने और नेताओं को बदनाम करने के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं। नेताओं को बोलते समय अपनी पोजीशन और प्लेटफॉर्म का ध्यान रखना चाहिए। अगर तटकरे के खिलाफ आरोपों में सच्चाई है, तो निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए।

टाइमपास कर रही CID : रोहित

दिवंगत अजीत पवार के भतीजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने फिर सीआईडी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं है। सीआईडी जांच के नाम पर टाइम पास कर रही है। डीसीएम सुनेत्रा पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन