देवेंद्र फडणवीस और धनंजय मुंढे (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

नेताओं की कलाई पर सजी राखी! CM फडणवीस, धनंजय मुंढे, आशीष शेलार और उद्धव ठाकरे के रक्षाबंधन की 7 सुंदर तस्वीरें

Maharashtra Politicians Raksha Bandhan: महाराष्ट्र के नेताओं की कलाई पर राखी सजी है। रक्षाबंधन पर देवेंद्र फडणवीस, धनंजय मुंढे, आशीष शेलार और उद्धव ठाकरे की बहनों संग 7 खूबसूरत और खास तस्वीरें देखें।

गोरक्ष पोफली

Raksha Bandhan Celebration: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में स्नेह और आत्मीयता का अनूठा रंग देखने को मिला। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने अपनी बहनों के साथ इस पवित्र त्यौहार को बेहद धूमधाम से मनाया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, धनंजय मुंढे, आशीष शेलार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की कलाई पर जब उनकी बहनों ने रक्षासूत्र बांधा, तो राजनीतिक मंच पर पारिवारिक प्रेम और विश्वास की एक खूबसूरत तस्वीर उभरकर सामने आई। इस खास मौके पर बहनों का आशीर्वाद, हंसी-ठिठोली और स्नेह से भरे इन यादगार पलों की 7 सबसे सुंदर तस्वीरें आपके लिए प्रस्तुत हैं।

इस पहली तस्वीर में विधायक श्वेता महाले पाटिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राखी बांधकर इस पवित्र त्योहार की शुरुआत करती नजर आ रही हैं। यह पल भाई-बहन के उसी गहरे स्नेह, विश्वास और आत्मीयता को दर्शाता है, जो दोनों के रिश्ते को बेहद खास बनाता है।
भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उत्तर महाराष्ट्र की उन लाडली आदिवासी बहनों की ओर से प्रेम और विश्वास के धागे को देवेंद्र फडणवीस की कलाई पर बांधा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि बहनों के आत्मनिर्भर बनने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
धनंजय मुंढे को उनकी स्नेही बहन आदिती तटकरे ने रक्षाबंधन पर राखी बांधी। दोनों के बीच की आत्मीयता और हंसी-ठिठोली भरा रिश्ता इस खूबसूरत पल में साफ झलकता है। यह तस्वीर न केवल त्यौहार की उमंग बल्कि उनके आपसी प्रेम और आत्मीय संबंधों को भी बयां करती है।
यह तस्वीर पुणे की है, जहां धनंजय मुंढे अपनी बहन प्रमिलाताई से राखी बंधवाकर त्योहार मना रहे हैं। इस दौरान बहन ने उनके उत्तरोत्तर विकास, प्रगति के ग्राफ को बढ़ाने और निरंतर जनसेवा करने के लिए मंगलकामनाएं व आशीर्वाद दिए।
इस तस्वीर में मुंबई के भीतर एक बेहद खास पारिवारिक और राजनीतिक मिलाप दिख रहा है, जहां धनंजय मुंढे को उनकी बहन- कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंढ़े ने स्नेहपूर्वक राखी बांधी और रक्षाबंधन का उत्सव मनाया।
इस मनमोहक तस्वीर में एडवोकेट आशीष शेलार की बहन वैशाली रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनका पारंपरिक आरती कर रही हैं और उनकी कलाई पर राखी बांध रही हैं। शेलार ने इस पल को साझा करते हुए लिखा कि बहन का यह प्रेम भरा आशीर्वाद शब्दों से परे है।
इस अंतिम और महत्वपूर्ण तस्वीर में शिवसेना (यूबीटी) की फायरब्रांड महिला नेता सुषमा अंधारे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हुई दिखाई दे रही हैं, जो उनके बीच के पारिवारिक व राजनीतिक स्नेह को रेखांकित करता है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने