सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai में नई आपराधिक कानून प्रदर्शनी, सीएम फडणवीस ने किया उद्घाटन

CM Devendra Fadnavis ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों और पुलिस सुधारों से महाराष्ट्र में सजा दिलाने की दर और बढ़ेगी। डिजिटल साक्ष्यों के प्रयोग से पीड़ितों को तय समय सीमा में न्याय मिल रहा है।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis: नए कानूनों से सजा दिलाने की दर १० प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। 2013 में यह मात्र 9 प्रतिशत थी, जो अब 53 प्रतिशत तक पहुँच गई है। सरकार ने 14 महत्वपूर्ण सरकारी निर्णयों के माध्यम से पुलिस बल में व्यापक फडणवीस ने सुधार किया है।

एक ऐसा किया उद्घाटन आधुनिक पुलिस बल तैयार किया जा रहा है, जो नई चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहे। पिछले कुछ वर्षों में 50,000 से अधिक पदों पर भर्तियों की गई हैं।

हमारा पुलिस बल देश में नंबर वन है, और अब हम इसे विश्व स्तर पर भी नंबर वन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इस तरह का वक्तव्य राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को आजाद मैदान में, नए आपराधिक कानूनों पर आधारित पांच दिवसीय प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान दिया है।

निश्चित समयसीमा के भीतर मिल रहा न्याय

ब्रिटिशकालीन आपराधिक कानूनों में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य स्वीकार करने का कोई प्रावधान नहीं था। इस वजह से कई अपराधों के आरोपी सबूत नष्ट करके बचकर निकल जाते थे। इस वजह से विभिन्न अपराधों के पीड़ितों को न्याय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।

लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से, पीड़ितों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर न्याय मिल रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहूल नार्वेकर, कौशल, उद्यमिता और रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुख्य सचिव राजेश कुमार, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला और अन्य उपस्थित थे। इस प्रदर्शनी में अपराध दर्ज करने से लेकर आरोपी को दंडित करने तक, प्रदर्शनों के माध्यम से बहुत अच्छी जानकारी दी गई है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन