भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Gen Z ने किया कमाल... महाराष्ट्र में BJP की बंपर जीत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- INDI गठबंधन का अस्तित्व खतरे में

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में महायुति की शानदार जीत पर सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने इसे नकारात्मक राजनीति की हार बताया।

आकाश मसने

Maharashtra Municipal Corporation Election Result: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा और महायुति ने बंपर जीत की ओर अग्रसर है। राज्य की 29 में से 24 महानगरपालिकाओं में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने 'विकासवाद' को चुनकर विपक्षी गठबंधन की 'नकारात्मक राजनीति' को जड़ से उखाड़ फेंका है, जिससे अब गठबंधन का अस्तित्व खतरे में है।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता का झुकाव किस ओर है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अब 'इंडी' (INDI) गठबंधन का कोई अस्तित्व बचा भी है? त्रिवेदी के अनुसार, केरल, दिल्ली और अब महाराष्ट्र में इस गठबंधन की कलह सामने आ चुकी है और इनके साथ वाली पार्टियां अब अलग राह पकड़ चुकी हैं।

BMC और केरल का जिक्र

त्रिवेदी ने जीत के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह सफलता केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम में मिली हालिया सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी का प्रभाव दक्षिण से पश्चिम तक बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से एशिया के सबसे बड़े नगर निगम, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में मिली अभूतपूर्व सफलता के लिए मुंबई की जनता का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-

'जेन-जी' और युवाओं का मिला साथ

भाजपा प्रवक्ता ने इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय 'जेन-जी' (Gen Z) यानी पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को दिया। उन्होंने दावा किया कि नई पीढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के विजन के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं का भाजपा की ओर आना इस बात का प्रमाण है कि वे जाति और पंथ की राजनीति से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में होगा महाराष्ट्र वाला हाल

प्रेस वार्ता के दौरान त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वहां भी स्थिति महाराष्ट्र जैसी ही होने वाली है। उन्होंने अंत में दोहराया कि महाराष्ट्र की धरती, जो भारत के सांस्कृतिक गौरव का केंद्र है, अब महायुति के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, कई अब भी दबे, मौके पर पहुंचे LG

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी