प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सुनील तटकरे, रवींद्र चव्हाण व राहुल शेवाले (सोर्स: एक्स@RaviDadaChavan) 
मुंबई

Maharashtra MLC Election: महायुति में बगावत के बीच बड़ा फैसला, 17 आधिकारिक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Maharashtra MLC Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने 17 सीटों पर अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, साथ ही बागियों को सख्त चेतावनी भी दी है।

आकाश मसने

Maharashtra MLC Election 2026 Mahayuti Candidates List: महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव के लिए महायुति में हुई बगावत के बाद गठबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। महायुति की ओर से आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। साथ ही बागियों से नाम वापस लेने की भी अपील की है।

महायुति में शामिल बीजेपी, एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नामों की घोषणा की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे व एकनाथ शिंदे की शिवसेना की नेता राहुल शेवाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी।

विधान परिषद चुनाव के लिए 17  उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

महाराष्ट्र में स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए महायुति ने अपने 17 अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आज जारी सूची में राज्य की 17 विधान परिषद सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इस उम्मीदवार सूची पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और शिवसेना के महासचिव राहुल शेवाले के हस्ताक्षर हैं।

बगावत के बाद फिर से आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा

बता दें महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर अंतिम समय तक रस्साकशी चलती रही इस बीच महायुति ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन इन सीटों पर बगावत हुई और गठबंधन के सहयोगी दल के नेताओं ने ही आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन भर दिया था। महायुति में हो रही खींचतान के बाद नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के एक दिन पहले एक बार फिर से आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों को घोषणा की गई। ताकि गठबंधन और मतदाताओं में कोई भम्र नहीं रहे।

महायुति ने मतदाताओं से की ये अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रवींद्र चव्हाण ने मतदान के दौरान मतदाताओं से महायुति के उम्मीदवारों को प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की। महायुति ने मतदाताओं से अपील की है कि 18 जून को होने वाले मतदान में उसके उम्मीदवारों को प्रथम वरीयता का वोट दें।

महायुति के आधिकारिक उम्मीदवारों की लिस्ट

क्रम निर्वाचन क्षेत्र दल उम्मीदवार
1 वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली भाजपा अरुण लखानी
2 भंडारा-गोंदिया भाजपा अविनाश ब्रह्मणकर
3 अमरावती भाजपा प्रवीण पोटे
4 सोलापुर भाजपा राजेंद्र राऊत
5 सांगली-सातारा भाजपा धैर्यशील कदम
6 अहिल्यानगर भाजपा प्राजक्त तनपुरे
7 छत्रपति संभाजीनगर-जालना भाजपा सुहास शिरसाट
8 नांदेड़ भाजपा अमर राजुरकर
9 धाराशिव-बीड-लातूर भाजपा बसवराज पाटिल
10 जलगांव भाजपा नंदकिशोर महाजन
11 नागपुर भाजपा राजीव पोतदार
12 ठाणे शिवसेना रवींद्र फाटक
13 नासिक शिवसेना नरेंद्र दराडे
14 परभणी-हिंगोली शिवसेना सैयद खान
15 यवतमाल शिवसेना दुष्यंत चतुर्वेदी
16 रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग एनसीपी अनिकेत तटकरे
17 पुणे एनसीपी विक्रम काकडे

एनसीपी को दो सीटें तो शिवसेना के खाते में 5 सीटें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति के आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा के बाद तय हो गया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को दो और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 5 सीटें में मिली है। NCP अपनी मुख्य मांगों पर डटी रही और 2 सीटें हासिल कीं। खास बात यह है कि पार्टी ने स्थानीय शिवसेना नेताओं से तनातनी के बावजूद रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट (कोंकण स्थानीय निकाय) हासिल कर ली। NCP खाते में पुणे और रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग (कोंकण) सीट आई हैं।

एनसीपी ने पुणे से संजय काकडे के बेटे विक्रम काकडे और रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से पूर्व विधायक अनिकेत तटकरे को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होगा।

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?