लाडकी बहिन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Ladki Bahin: 31 दिसंबर की डेडलाइन भारी पड़ी, लाखों महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

Maharashtra News: लाडकी बहन योजना में ई-केवाईसी न कराने से 67 लाख महिलाएं लाभ से बाहर हो गईं। जनवरी से नवंबर माह की 1500 रुपये की किस्त खातों में जमा की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Ladki Bahin Yojana Update: राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए 31 दिसंबर 2025 तक ई- केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य किया था।

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तय समय-सीमा तक राज्य की 2 करोड़ 47 लाख पात्र महिलाओं में से केवल 1 करोड़ ४० लाख महिलाओं ने ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की है, ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण अब 67 लाख महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगी।

इसी बीच, नए साल की शुरुआत के साथ जनवरी से महिलाओं के बैंक खातों में नवंबर माह की 1500 रुपये की किस्त जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जून 2024 में इस योजना की घोषणा की थी। शुरुआत में कुल 2 करोड़ 62 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

5 लाख आधार अभी भी लिंक नहीं

चुनाव और तकनीकी कारणों से नवंबर और दिसंबर महीने की किस्ते लंबित थी। इनमें से नवंबर माह की किस्त । जनवरी से अधिकांश महिलाओं के खातों में जमा हो चुकी है। जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके खातों में अब 1500 रुपये जमा होने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं 5 लाख से अधिक महिलाओं के आधार कार्ड अभी भी बैंक खातों से लिंक नहीं है।

वित्तीय बोझ कम होगा

लेकिन जांच के दौरान कई खामियां सामने आई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में 2 करोड़ 47 लाख महिलाएं पात्र पाई गई, जिनमें से केवल 1 करोड़ 80 लाख महिलाओं ने निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी कराई, शेष 67 लाख महिलाओं ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, इसलिए वे अब योजना के लाभ से वंचित रहेंगी। इस निर्णय से सरकार की तिजोरी पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कुछ हद तक कम होगा।

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड