दिव्यांग विवाह (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Divyang शादी योजना में बड़ा बदलाव, अब मिलेगी 1.5 से 2.5 लाख की मदद

Divyang marriage scheme: महाराष्ट्र सरकार ने दिव्यांग विवाह को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाई है। दिव्यांग-सामान्य विवाह पर 1.5 लाख और दिव्यांग-दिव्यांग विवाह पर 2.5 लाख रुपये मिलेंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार दिव्यांगजनों के लिए एक शानदार योजना लेकर आई है। दिव्यांग जन को शादी करने के लिए 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। अगर वर-वधू दोनों दिव्यांग हैं तो सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपये मिलेंगे।

दिव्यांगों का घर बस सके और उनका जीवन भी सामान्य लोगों की तरह से ही गुजर सके, इसके लिए सरकार ने नई पहल की है। उनकी शादी करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया है। आदेश के अनुसार, दिव्यांग सामान्य से विवाह करता है तो उसे सरकार 1.50 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देगी और अगर दिव्यांग दिव्यांग विवाह करते हैं तो 2.50 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

यह राशि पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते में डीबीटी के जरिए जमा होगी। इसमें से 50 प्रतिशत रकम पांच साल के लिए एफडी में रखना अनिवार्य होगा, ताकि दंपत्ति को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा मिल सके। दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह को लेकर समाज में बनी पुरानी सोच बदलने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है।

मुख्यधारा में लाने की बड़ी पहल

दिव्यांग सामान्य (अव्यंग) विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़े सुधार किए गए हैं और अनुदान राशि बढ़ाकर योजना क ज्यादा असरदार बनाया गया है। गुरुवार को इस संबंध दिव्यांग कल्याण विभाग ने शासन निर्णय जारी किया, दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव तुकाराम मुंढे के अनुसार, दिव्यांगा को अवसर असमर्थता से जोड़कर देखा जाता है।

इसका असर विवाह जैसे अहम फैसलों पर पड़ता है। कई बान परिवार विवाह टाल देते हैं या असंगत जोड़ी तय कर देते हैं खासकर, दिव्यांग महिलाओं को दोहरा भेदभाव झेलना पड़ता है। इसी सोच को बदलने और दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए यह पहल की गई है।

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान

Agra : ताजमहल की खूबसूरती पर लापरवाही का दाग! ASI की निगरानी पर उठे सवाल