अजित पवार (फोटो-सोशल मीडिया)  
मुंबई

अजित पवार विमान हादसा: विधान परिषद सभापति ने सरकार को दिए तथ्य पेश करने के निर्देश; CBI जांच और FIR की मांग

Mumbai News: महाराष्ट्र विधान परिषद सभापति ने अजित पवार की विमान दुर्घटना से जुड़े तथ्य सदन में रखने के निर्देश दिए। राकांपा (शप) ने वीएसआर वेंचर्स की लापरवाही पर सीबीआई जांच मांगी।

रूपम सिंह

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को उस विमान दुर्घटना से संबंधित तथ्यों को सदन के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे ने 28 जनवरी की दुर्घटना पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

उन्होंने कहा कि सांसद अमोल मितकारी और रोहित पवार समेत कई लोगों ने अजित पवार की मौत की परिस्थितियों को लेकर संदेह जताया है। राकांपा (शप) नेता ने आगे कहा कि कई लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की है।

विपक्षी दल के सवाल

शशिकांत शिंदे ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान की उड़ान योग्यता, हवाई सुरक्षा एवं उड़ान संचालन के क्षेत्र में अनुमोदित प्रक्रियाओं का पालन न करने के कारण वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों को उड़ान भरने से रोकने का आदेश दिया है। वीएसआर वेंचर्स उस दुर्भाग्यपूर्ण लियरजेट-45 विमान का संचालन कर रही थी जो 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

शशिकांत शिंदे ने दावा किया, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डीजीसीए के आदेश के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है। इससे संदेह पैदा होता है। कंपनी की ओर से लापरवाही बरती गई है।" रोहित पवार और मितकारी वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा, "मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं राज्य सरकार को एक बयान जारी करने और सदन के समक्ष (विमान दुर्घटना से संबंधित) तथ्यों को प्रस्तुत करने का निर्देश देता हूं।"

CBI जांच की मांग

वीएसआर वेंचर्स को निशाना बनाते हुए, शशिकांत शिंदे ने विमानन कंपनी के निवेशकों के बारे में जानकारी मांगी और पूछा, "क्या यह एक दुर्घटना थी या किसी प्रकार की विध्वंसक गतिविधि थी?" राकांपा (शप) के विधान परिषद सदस्य ने कहा कि राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की मांग की है और केंद्र से इसे शुरू करने का अनुरोध किया है, लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।

इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में, विधान परिषद में, मितकारी ने मुंबई के एक पुलिस उपायुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, क्योंकि उन्होंने वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की उनकी और रोहित पवार के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया था और साथ ही विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया था।

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील