Taxi Cooperative (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
मुंबई

सहकारी एग्रीगेटर टैक्सी सेवा के लिए जल्द बनाएं नियमावली, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए निर्देश

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऑनलाइन ऐप आधारित सहकारी एग्रीगेटर टैक्सी सेवा के लिए जल्द नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस सेवा की शुरुआत मुंबई से की जाएगी।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Taxi Policy: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सहकारी एग्रीगेटर टैक्सी सेवा के लिए नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के लाखों टैक्सी चालकों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे यह खबर चालकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि परिवहन विभाग तुरंत ऑनलाइन ऐप आधारित एग्रीगेटर सहकारी टैक्सी सेवा के लिए नियमावली तैयार करे और सरकार इस सेवा को अनुमति देगी।

'सहकार टैक्सी को।ऑपरेटिव लिमिटेड (भारत टैक्सी)' की सेवा शुरू करने को लेकर मंत्रालय में मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, कई विधायक और परिवहन आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

चालकों को मालिक बनाने की पहल

परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि मौजूदा निजी एग्रीगेटर टैक्सी सेवाओं में चालकों को सामाजिक सुरक्षा का अभाव है। इसलिए इस सहकारी मॉडल के जरिए चालकों को कर्मचारी से मालिक में बदलने और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य परिवहन निगम भी 'छावा' नाम से एक ऐप विकसित कर रहा है।

भारत टैक्सी से चालकों को मिलेंगे ये लाभ

कर्नल हिमांशु ने जानकारी दी कि भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत मुंबई से होगी, इसके बाद यह पुणे और नागपुर में भी शुरू की जाएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह के निर्देश पर शुरू इस योजना के तहत चालकों को परिवार, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा संरक्षण मिलेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 9.5 प्रतिशत की कम ब्याज दर पर ऋण और आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी चालकों तथा उनके परिवारों को मिलेगा।

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 4 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी