हर्षवर्धन सपकाल  
मुंबई

किसानों को दें प्रति हेक्टेयर 50 हजार की मदद, हर्षवर्धन सपकाल की सरकार से मांग

Maharashtra Congress: हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार से किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार की मदद और रबी सीजन के लिए मुफ्त बीज-खाद देने की मांग की।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को कहा कि वापस लौटते मानसून ने राज्य में भारी कहर बरपाया है और इससे किसान बेहद टूट चुका है। राज्य के लगभग सभी इलाकों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खासकर इस खरीफ सीजन की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। इतने बड़े संकट में फंसा किसान हताश हो रहा है लेकिन महाराष्ट्र के सुल्तान देवेंद्र फडणवीस या उनकी कैबिनेट के किसी मंत्री के मुंह से मदद का एक भी शब्द नहीं निकाल रहे हैं। सपकाल ने मांग की है कि इस आपदा की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सरकार को किसानों को तुरंत प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए की सहायता देनी चाहिए।

पार्टी के दादर-पश्चिम स्थित महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय तिलक भवन में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए सपकाल ने आगे कहा कि किसानों को मदद दी जाए। इसके लिए कांग्रेस पार्टी मई से लगातार मांग कर रही है। बारिश ने किसानों का सब कुछ छीन लिया है। फसलें तो गई ही हैं, लाखों हेक्टेयर जमीन भी खराब हो गई है। ऐसे समय में माई-बाप सरकार से भरपूर मदद की अपेक्षा होती है, लेकिन पूर्व कृषि मंत्री तो ताश खेलने में व्यस्त रहे और मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। पालक मंत्रियों को किसानों के खेतों में जाना चाहिए था, लेकिन उनके पास भी समय नहीं है। किसानों के आंसू पोंछने महायुति सरकार गई ही नहीं। अब किसान रबी सीजन की ओर उम्मीद लगाए बैठा है। सपकाल ने ये मांग भी की है कि सरकार इस सीजन के लिए बीज और खाद मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं।

मुंबई महानगरपालिका पर प्रशासक नहीं ‘डाकू’…

बारिश के कारण मुंबई मची अफरा तफरी बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई की सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन महानगरपालिका कहीं काम करती नहीं दिख रही। मुंबई महापालिका के पास 90 हजार करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि थी, जिस पर महायुति सरकार ने डाका डाला और ऊपर से 1300 करोड़ का कर्ज भी लिया। महायुति सरकार ने महानगरपालिका पर प्रशासक नहीं बल्कि डाकू बैठाया है और मुंबईकरों के पैसों की लूट जारी है। इस मामले में श्वेतपत्र जारी करें, ऐसी मांग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सपकाल ने की।

16 सितंबर को तिलक भवन में रोजगार मेला..

राज्य में 2.5 लाख सरकारी पद रिक्त होने के बावजूद सरकार भर्ती नहीं कर रही है, जिसके कारण लाखों योग्य युवक-युवतियां रोजगार से वंचित हैं। युवाओं को रोजगार मिले, इस उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने पहल की है और 16 सितंबर को तिलक भवन में भव्य रोजगार मेला आयोजित किया गया है। आईटी, बैंकिंग, रिटेल, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेस जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 40 से अधिक नामी कंपनियां इसमें भाग लेंगी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप