देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र सरकार और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के बीच MoU, मेधावी छात्रों को 100% छात्रवृत्ति

Maharashtra Government और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय मुंबई कैंपस के बीच समझौता हुआ। ‘मुख्यमंत्री-ब्रिस्टल छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस विश्वविद्यालय वहन करेगा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Bristol University MOU Scholarship: महाराष्ट्र सरकार और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय मुंबई कैंपस प्राइवेट लिमिटेड के बीच विधान भवन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली छात्रों को विश्व स्तरीय उच्च शिक्षा के अधिक अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव बी वेणुगोपाल रेड्डी, ब्रिस्टल विश्वविद्यालय की कुलपति एवं अध्यक्ष प्रो एवलिन वेल्च, ब्रिस्टल विश्वविद्यालय की मुख्य परिचालन अधिकारी लुसिंडा पार, निदेशक जूलिया हॉल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विन दमेरा और अन्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ब्रिस्टल विश्वविद्यालय जैसे विश्व प्रसिद्ध संस्थान के साथ समझौता करना गर्व की बात है।

प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

यह सहयोग महाराष्ट्र के उन छात्रों को बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और इसके लिए योग्य हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यदि सरकार और शिक्षा जगत एक साथ आएं तो हम निश्चित रूप से एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

समझौते के अनुसार, 'मुख्यमंत्री और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति योजना' संयुक्त रूप से विकसित और कार्यान्वित की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। चयनित छात्रों को उनके डिग्री पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए शत प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ कर दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति का पूरा खर्च ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, मुंबई परिसर द्वारा उठाया जाएगा।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी