टूट जाएगा BJP-शिवसेना का गठबंधन? चव्हाण ने किया 2 दिसंबर का जिक्र तो शिंदे ने कही ये बात 
मुंबई

टूट जाएगा BJP-शिवसेना का गठबंधन? चव्हाण ने किया 2 दिसंबर का जिक्र तो शिंदे ने कही ये बात

Maharashtra BJP Shiv Sena Alliance: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच बीजेपी और शिवसेना के बीच बढ़ी तल्खी से राजनीति गरमा हुई है। अब एकनाथ शिंदे ने भी इसको लेकर बयान दिया है।

अर्पित शुक्ला

Mahatashtra BJP Shiv Sena Alliance Clash News: महाराष्ट्र में बीजेपी–शिवसेना गठबंधन में खटास की चर्चाओं और गठबंधन टूटने की संभावनाओं के बीच एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन पर स्थिति लगभग स्पष्ट कर दी है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच शिंदे गुट के विधायक नीलेश राणे ने बीजेपी नेता के घर कैश मिलने का स्टिंग किया था। उन्होंने महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख रवींद्र चव्हाण पर सीधे आरोप लगाए थे। इसके बाद चव्हाण ने भी एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे 2 दिसंबर तक गठबंधन को बनाए रखना चाहते हैं। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण की वोटिंग 2 दिसंबर को होनी है। चव्हाण ने यह भी कहा था कि इसके बाद वह निलेश राणे के आरोपों का जवाब देंगे।

गठबंधन पर क्या बोले शिंदे?

बीजेपी–शिवसेना के रिश्तों में खटास की अटकलों ने राज्य की राजनीति को गर्म कर रखा है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर लगातार तंज कस रहा है, लेकिन डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने माहौल शांत कर दिया है। शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना–बीजेपी का गठबंधन विचारों का गठबंधन है और यह आगे चलता रहेगा। रवींद्र चव्हाण के बयान पर इगतपुरी में बोलते हुए शिंदे ने स्पष्ट कहा कि शिवसेना–बीजेपी का गठबंधन न तो पावर के लिए है और न ही किसी परिस्थिति पर निर्भर है। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने यह गठबंधन वैचारिक आधार पर बनाया था। इसलिए यह गठबंधन पुराना, मजबूत और टिकाऊ है।

रवींद्र चव्हाण ने क्या कहा था?

नासिक दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम शिंदे ने अपना स्टैंड दोहराया। इससे पहले बीजेपी नेता रवींद्र चव्हाण ने कहा था कि गठबंधन कम से कम 2 दिसंबर तक चलना चाहिए। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में संशय बढ़ गया था और चर्चाओं को और हवा मिल गई थी। सिंधुदुर्ग जिले में दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हैं।

शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर खुलकर हमला बोला था। वह पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। उनके छोटे भाई नितेश राणे बीजेपी में हैं और फडणवीस सरकार में मंत्री भी हैं। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव शामिल हैं। 2 दिसंबर को वोटिंग के बाद अगले दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा