महाराष्ट्र में कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरी बीजेपी (Image- IANS) 
मुंबई

पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, महाराष्ट्र में कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरी बीजेपी

AI Video Controversy: पीएम मोदी और उनकी मां पर बने वायरल AI वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ महाराष्ट्र में जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां से मिलता-जुलता एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। यह वीडियो बिहार कांग्रेस के आधिकारिक पेज पर पोस्ट किया गया था। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कल्याण के काटेमानवली इलाके में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में विरोध के पोस्टर लेकर 'माताजी का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, शर्म करो-शर्म करो, कांग्रेस पार्टी शर्म करो, महिला के सम्मान में बीजेपी मैदान में' जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए

बीजेपी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस ने दोबारा ऐसा कृत्य किया तो इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का यह कृत्य बेहद निंदनीय है। मातृशक्ति का अपमान हिंदुस्तान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस को तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं छत्रपति संभाजीनगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन शहर के क्रांति चौक परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर वीडियो बनाया और उनका अपमान किया है। महिलाओं ने कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री की मां का बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है, जिसे भाजपा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

राहुल गांधी पर हो कार्रवाई

महिला मोर्चा की नेताओं ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपनी मां को प्रेरणा का स्रोत मानते आए हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि हर व्यक्ति अपनी मां की याद में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और इस तरह पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की थी। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां को अपमानित करने का प्रयास किया है।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मांग की कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी देश के प्रधानमंत्री और उनकी मां का इस तरह अपमान करने की हिम्मत न कर सके। भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी।

वहीं, पुणे में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आंदोलन शनिवार सुबह 10:30 बजे अलका चौक में संपन्न हुआ। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा की और इस तरह की अपमानजनक सामग्री को समाज से दूर करने की आवश्यकता बताई। साथ ही मुंबई में भी महाराष्ट्र बीजेपी की महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। -एजेंसी इनपुट के साथ

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज