CM Devendra Fadnavis:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

बजेगा 'मैग्नेटिक महाराष्ट्र' का डंका: दावोस पहुंचे CM देवेंद्र, 16 लाख करोड़ से अधिक निवेश लाना है लक्ष्य

CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस डब्ल्यूईएफ 2026 में दावोस पहुंचे, महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है।

आंचल लोखंडे

Magnetic Maharashtra: महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) 2026' में शिरकत करने स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंच गए हैं। दौरे पर उद्योग मंत्री उदय सामंत और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ हैं।

दावोस रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत के विकास इंजन के रूप में 'मैग्नेटिक महाराष्ट्र' को और मजबूत करने का संकल्प है। राज्य की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर यात्रा को तेज करने में डब्ल्यूईएफ 2026 महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गत वर्ष महाराष्ट्र ने 16 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते किए थे और इस बार और अधिक निवेश लाने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है।

आर्थिक विकास को बढ़ावा

दावोस में होने वाली इस परिषद के दौरान वैश्विक उद्योग समूहों, निवेशकों और नीति निर्माताओं से चर्चा कर महाराष्ट्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI), औद्योगिक परियोजनाएं, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस 19 से 23 जनवरी तक 5 दिवसीय दावोस दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली बार किए गए समझौतों में से 72 प्रतिशत एमओयू साकार हुए हैं।

रोहित पवार ने उठाया निवेश पर सवाल

इस बीच, राकांपा के विधायक रोहित पवार ने मुख्यमंत्री के दावोस दौरे पर सोशल मीडिया के जरिए टिप्पणी करते हुए अन्य राज्यों में हो रहे निवेश की तुलना पेश की है। उन्होंने बताया कि डिजनी ने बेंगलुरु के बेलंदूर में 1,74,000 वर्ग फुट जगह किराए पर ली है, जबकि हनीवेल ने 4,00,000 वर्ग फुट का कार्यालय सात वर्षों के लिए लिया है। इसी तरह, डेलॉइट ने मंगलुरु में 50,000 लोगों की भर्ती की घोषणा की और मारुति सुजुकी गुजरात में 35,000 करोड़ रुपये के निवेश से नया प्लांट लगा रही है।

रोहित पवार ने सवाल उठाया कि जब मुंबई यानी महाराष्ट्र देश का आर्थिक इंजन है और राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है, तो ये कंपनियां हमारे यहां निवेश क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री दावोस दौरे के दौरान भरपूर प्रयास कर विश्वस्तरीय कंपनियों से अधिकतम निवेश लाकर राज्य के बेरोजगार युवाओं को राहत देंगे।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब