मुंबई

मुंबई: रहेजा हाइट्स में तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, CCTV फुटेज वायरल, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

गोरेगांव पूर्व में तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया, लोग डरे हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल।

रूपम सिंह

 Leopard in Mumbai News: गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी इलाके में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से दहशत फैल गई है। फिल्म सिटी रोड स्थित रहेजा हाइट्स परिसर में तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार कर लिया, जिससे रहवासी सहमे हुए हैं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेंदुआ रात के समय सोसायटी के गेट के भीतर घुसता है और सो रहे एक आवारा कुत्ते पर हमला कर उसे उठाकर ले जाता है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

संजय गांधी नेशनल पार्क की सीमा से सटे होने के कारण इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पहले भी होती रही है, लेकिन रिहायशी परिसर के भीतर शिकार की यह घटना बेहद चिंताजनक मानी जा रही है।

रहेजा हाइट्स और आसपास की सोसायटियों के निवासी अब सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सुबह की सैर करने वाले बुजुर्ग और बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से सतर्क हो गए हैं। स्थानीय प्रबंधन ने रात में अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है।

वन विभाग को सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आते हैं, जहां उन्हें आसानी से कुत्ते या छोटे जानवर मिल जाते हैं। झाड़ियों की कटाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 तेंदुओं को अनुसूची-2 में लाने का प्रस्ताव

राज्य मंत्रिमंडल ने तेंदुओं को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वन मंत्री गणेश नाईक ने बजट सत्र में जानकारी दी कि इस प्रस्ताव के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी जाएगी। मानव बस्तियों में तेंदुओं के बढ़ते प्रवेश को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच