लॉरेंस बिश्नोई (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

क्रिकेट में बिश्नोई गैंग की एंट्री? टी-20 वर्ल्ड कप मैच फिक्सिंग मामले में आईसीसी की जांच

Match Fixing Scandal News: कनाडा क्रिकेट मैच फिक्सिंग का खुलासा। आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट टी-20 वर्ल्ड कप के कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच कर रही है, जिसमें बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।

गोरक्ष पोफली

Match Fixing Scandal: दुनियाभर में अपराध की वारदातों के लिए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब क्रिकेट के मैदान पर अपनी पैठ जमा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) वर्तमान में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के एक संदिग्ध मैच की गहन जांच कर रही है। यह मैच 17 फरवरी को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।

जांच के घेरे में कप्तान दिलप्रीत बाजवा

आईसीसी की जांच का मुख्य केंद्र कनाडा टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा हैं। इस मुकाबले के दौरान बाजवा ने एक बेहद 'महंगा' ओवर फेंका था, जिसकी कड़ियाँ अब मैच फिक्सिंग से जुड़ती दिख रही हैं। आईसीसी ने सबूत जुटाने के लिए बाजवा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनसे लंबी पूछताछ की जा रही है।

गैंग के दम पर मिली कप्तानी?

कनाडा ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे स्कैंडल का मास्टरमाइंड वही लॉरेंस बिश्नोई गैंग है, जो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामलों में मुख्य आरोपी है। रिपोर्ट में एक सनसनीखेज दावा किया गया है कि वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले दिलप्रीत बाजवा को कनाडा टीम का कप्तान बनाने में इसी गैंग ने अपनी ताकत का इस्तेमाल किया था।

खिलाड़ियों को दी गई थी धमकी

जांच में यह भी सामने आया है कि टीम के एक स्टार खिलाड़ी को डराया-धमकाया गया था। जुलाई 2025 में सरे, ब्रिटिश कोलंबिया के एक रेस्टोरेंट में गैंग के सदस्यों ने एक खिलाड़ी से मुलाकात की और उसे चेतावनी दी कि यदि उसने बाजवा को कप्तान बनाने का समर्थन नहीं किया, तो उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह घटना बताती है कि क्रिकेट की चयन प्रक्रिया और मैदान के अंदर की रणनीति को अपराध जगत के जरिए नियंत्रित करने की कोशिश की गई है।

आईसीसी का कड़ा रुख

आईसीसी ने फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यदि आरोप साबित होते हैं, तो कनाडा क्रिकेट के कई बड़े नामों पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।

खेल प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। क्रिकेट को 'सज्जनों का खेल' कहा जाता है, लेकिन अंडरवर्ल्ड और बिश्नोई गैंग जैसे नामों का जुड़ना यह बताता है कि सट्टेबाजी और फिक्सिंग का दीमक खेल की जड़ों को खोखला कर रहा है।

अब 1000-1500 रुपये का हिसाब मांगेगी पुलिस? अभिजीत दिपके ने जताई कड़ी नाराजगी, नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर