लाडकी बहिन योजना पर CM फडणवीस का बयान (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

लाडकी बहिन योजना: पुरुषों से होगी पाई-पाई की वसूली, CM फडणवीस ने बताया अयोग्य महिलाओं का क्या होगा

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के तहत 80 लाख अयोग्य लाभार्थियों को बाहर कर दिया गया है। पुरुषों में वसूली की जाएगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस बताया अपात्र महिलाओं को क्या होगा।

आकाश मसने

CM Fadnavis On Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ई-केवाईसी प्रक्रिया के बाद 80 लाख महिलाओं को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद इस योजना के करीब 80 लाख लाभार्थियों को बाहर अपात्र घोषित कर दिया है। स्क्रूटनी के दौरान सामने आया कि इस महिला कल्याणकारी योजना का लाभ पुरुष, सरकारी कर्मचारी और अमीर लोग भी उठा रहे थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि लाडकी बहिन योजना की शुरुआत में सरकार ने सेल्फ-सर्टिफिकेशन की अनुमति दी थी ताकि महिलाओं को फॉर्म भरने में दिक्कत न हो। लेकिन जब बाद में डेटाबेस का मिलान किया गया, तो नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं।

जांच में पाया गया कि 14,000 लाभार्थी पुरुष निकले, जो महिलाओं के नाम पर पैसे ले रहे थे। इसके अलावा 5 लाख सरकारी कर्मचारी, 10 लाख आयकर दाता और 4 से 5 लाख लोग ऐसे लाभार्थी थे जिनके घरों में चार पहिया वाहन मौजूद थे।

CAG की फटकार के बाद जागा प्रशासन

बता दें कि इस बड़ी गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) ने बिना दस्तावेजी जांच के पैसे बांटने पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई। CAG की सख्त टिप्पणियों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कई लोगों ने बार-बार याद दिलाने के बाद भी अपना eKYC पूरा नहीं किया। साफ है कि वे पात्रता के नियमों को पूरा नहीं करते थे और पकड़े जाने के डर से सामने नहीं आए। हालांकि, सरकार ने उन 25 लाख वैध लाभार्थियों के दस्तावेजों को सुधारा है, जिनमें मामूली कमियां थीं।

लाडकी बहिन योजना की 80 लाख महिलाओं को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब केवल 1 करोड़ 66 लाख महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं। हर माह की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

पुरुषों से होगी वसूली, लेकिन अयोग्य महिलाओं का क्या?

गलत तरीके से पैसे लेने वालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि यह जनता का पैसा है और इसे केवल नियमों के तहत ही खर्च किया जा सकता है। अब लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि उन महिलाओं का क्या होगा जिन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है? क्या पिछले कई महीनों में उन्हें वितरित की गई राशि वापस ली जाएगी? यह सवाल कई महिलाओं के मन में भारी चिंता पैदा कर रहा है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिन महिलाओं को अयोग्य घोषित किया गया है, उनसे कोई भी राशि वापस नहीं ली जाएगी। लेकिन पुरुषों को कोई राहत नहीं मिलेगी, योजना का लाभ उठाने वाले सभी 14,000 पुरुषों से पैसे की पाई-पाई वसूली जाएगी।

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा