कुर्ला में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई: मां-बाप बाहर गए तो दोस्त ने 17 साल की नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध किया तो कर दी हत्या

Kurla Murder Case: मुंबई के कुर्ला इलाके में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने परिवार के ही एक भरोसेमंद दोस्त पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

आकाश मसने

Highlights

  • कुर्ला में घर पर अकेली 17 वर्षीय प्रियादेवी की संदिग्ध मौत।

  • 17 वर्षीय नाबालिग के परिवार के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया।

  • माता-पिता ने आरोपी रामसिंह यादव को बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी।

  • शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना और सिर पर गंभीर चोट लगना बताया गया है।

17 Year Old Girl Killed in Kurla: मुंबई के कुर्ला इलाके में 10 अक्टूबर को 17 वर्षीय एक किशोरी अपने ही घर में मृत पाई गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कुर्ला वेस्ट में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग का गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद विनोबा भावे नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पिता ने दोस्त को बच्चाें का ध्यान रखने कहा था

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतका प्रियादेवी घर पर अपने सात साल के छोटे भाई के साथ अकेली थी। मृतका के पिता बसंतलाल कोरी (38) ने अपने दोस्त रामसिंह यादव (36) से बच्चों का ध्यान रखने का अनुरोध किया था।

उत्तर प्रदेश जा रहे थे नाबालिग के माता-पिता

दरअसल, बसंतलाल की पत्नी अपने बड़े बेटे के इलाज के सिलसिले में उत्तर प्रदेश गई हुई थीं, और पिता भी किसी जरूरी काम के चलते बाहर जाने वाले थे।

आरोपी ने परिवार को फोन करके दी बेटी की बेहोशी की जानकारी

शिकायत के मुताबिक, बसंतलाल कोरी और उनकी पत्नी 9 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के लिए रवाना हुए थे। इसके कुछ घंटों बाद, 10 अक्टूबर की सुबह लगभग 4:30 बजे आरोपी रामसिंह यादव ने परिवार को फोन करके घबराए हुए लहजे में सूचना दी कि प्रियादेवी घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही माता-पिता तुरंत वापस लौटे और अपनी बेटी को बेसुध पाया।

नाबालिग की गर्दन और ठुड्डी पर चोट के निशान

नाबालिग की गर्दन और ठुड्डी पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। परिवार तुरंत उसे नजदीकी भाभा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सुबह 5:20 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच और सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण गर्दन दबने से दम घुटना और सिर पर भारी चोट लगना बताया गया है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी रामसिंह यादव को गिरफ्तार किया

बसंतलाल कोरी ने अपने दोस्त रामसिंह यादव पर अपनी बेटी का गला घोंटने और सिर पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल-ममता; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग