पश्चिम रेलवे के वॉटरपोलो खिलाड़ी (सोर्स: नवभारत फोटो) 
मुंबई

भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने जीता गोल्ड, वेस्टर्न रेलवे के 6 जांबाजों ने चमकाया देश का नाम!

Indian Railway Water Polo Team: 79वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2026 में भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने गोल्ड मेडल जीता। इस जीत में पश्चिम रेलवे के 6 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Indian Railway Water Polo Team Wins Gold: चेन्नई में आयोजित 79वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2026 में भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने कौशल, समन्वय और जज्बे का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक जीत में पश्चिम रेलवे के 6 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

इन खिलाड़ियों का योगदान

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार,भारतीय रेलवे की स्वर्ण पदक विजेता टीम में पश्चिम रेलवे के अश्विनीकुमार कुंडे, सारंग वैद्य, श्रेयस वैद्य, भूषण पाटिल, मंदार भोईर और आदित्य थेते शामिल थे। चैंपियनशिप में इन सभी के सराहनीय प्रदर्शन और महत्वपूर्ण योगदान से टीम को जीत हासिल करने में बड़ी मदद मिली।

सारंग वैद्य चमके

इस उपलब्धि में एक और बड़ी बात जुड़ गई। टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए पश्चिम रेलवे के सारंग वैद्य को 'वॉटरपोलो का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुना गया। खेल के प्रति समर्पण, कौशल और उत्कृष्टता के लिए मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी मेहनत का प्रतीक है।

पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेलवे की पूरी वॉटरपोलो टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। साथ ही विशेष रूप से पश्चिम रेलवे के 6 खिलाड़ियों को संगठन का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई दी गई है। पश्चिम रेलवे ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में इसी तरह देश और रेलवे का नाम ऊंचा करते रहें।

भारतीय रेलवे खेल जगत में हर्ष का महौल

इस शानदार जीत और राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से न केवल पश्चिम रेलवे, बल्कि पूरे भारतीय रेलवे खेल जगत में हर्ष का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन से रेलवे में खेल संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। पश्चिम रेलवे के इन 6 जांबाजों की यह स्वर्णिम सफलता आने वाले समय में अन्य खेल स्पर्धाओं के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच