फॉरेक्स रिजर्व (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Business News: फॉरेक्स रिजर्व में उछाल, भारत की आर्थिक ताकत और मजबूत

Forex Reserve Of India: केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के मुताबिक 26 दिसंबर 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.61 अरब डॉलर हो गया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: देश का विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेक्स रिजर्व लगातार बढ़ रहा है और अब यह 696.61 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि 26 दिसंबर, 2025 को खत्म हुए हफ्ते में फॉरेक्स रिजर्व में 3.29 अरब डॉलर की चढ़त दर्ज की गई।

19 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 4.36 अरब डॉलर बढ़कर 693.31 अरब डॉलर पर रहा था। सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

18.4 करोड़ डॉलर बढ़ी एफसीए

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 26 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स 18.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 559.61 अरब डॉलर हो गई। डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी फॉरन करेंसी के मूल्य में बढ़ोतरी या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

आंकड़ों के अनुसार, रिपोर्टिंग वीक में गोल्ड रिजर्व 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 113.32 अरब डॉलर हो गया। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) में देश का स्पेशल दूइंग राइट 6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.80 अरब डॉलर रहा। इस हफ्ते में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी आईएमएफ में भारत का आरक्षित भंडार 9.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर हो गया।

बढ़ाता है देश की अंतरराष्ट्रीय साख

विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश की आर्थिक ताकत और स्थिरता का अहम पैमाना होता है, यह एक तरह का आर्थिक सुरक्षा कवच है। देश की अंतरराष्ट्रीय साख बढ़ाता है।

  • आयात के भुगतान में मदद
  • रुपये की कीमत स्थिर रखना
  • आर्थिक सकट से सुरक्षा कवच
  • विदेशी कर्ज चुकाने की क्षमता
  • विदेशी निवेशकों का भरोसा
  • आपातकाल में सहारा

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन

हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे से युद्ध तक कैसे पहुंचे भारत और चीन, जानिए आखिर कहां हुई थी चूक

RSS 101 Years: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 40 अनुषांगिक संगठन कौन से है? जानिए कैसे काम करता है संघ परिवार