कांदिवली वेस्ट मेट्रो के नए नाम की घोषणा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

कांदिवली वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब ‘हम डेवलपर्स कांदिवली पश्चिम’

Mumbai Metro : मुंबई में कांदिवली वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘हम डेवलपर्स कांदिवली पश्चिम’ कर दिया गया है। कंपनी ने इसे शहर की कनेक्टिविटी और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।

अपूर्वा नायक

Kandivali West Metro Station Renamed: मुंबई के पश्चिमी उपनगर में स्थित कांदिवली वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘हम डेवलपर्स कांदिवली पश्चिम’ कर दिया गया है।

इस नामकरण की घोषणा हम डेवलपर्स ने एक कार्यक्रम के दौरान की। कंपनी ने इसे शहर की कनेक्टिविटी को नया रूप देने और विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का प्रतीक बताया है।

विकास और कनेक्टिविटी पर जोर

पश्चिमी उपनगरों में तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट विकास के बीच यह पहल एक नई रणनीति के रूप में देखी जा रही है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ेगी और क्षेत्र की पहचान को नया आयाम मिलेगा। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक चिंतन मनियार, दिनेश पाटिल, सिद्धार्थ मनियार और नीरज धिंगरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ट

नामकरण अधिकारों का बढ़ता चलन

  • मुंबई में मेट्रो स्टेशनों के नामकरण अधिकार (नेमिंग राइट्स) देने का चलन हाल के वर्षों में बढ़ा है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को अतिरिक्त राजस्व मिलता है, वहीं निजी कंपनियों को प्रचार का अवसर भी मिलता है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल से सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा मिलता है और शहरी परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने में सहायता मिलती है।
  • ‘हम डेवलपर्स कांदिवली पश्चिम’ नामकरण को इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है, जो मुंबई के पश्चिमी उपनगरों की पहचान और कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की कोशिश है।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन