बाल ठाकरे का सपना पूरा करने के लिए महायुति सरकार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

बाल ठाकरे का सपना पूरा करने के लिए महायुति सरकार प्रतिबद्ध, हर मुंबईवासी के लिए आवास: एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की महायुति सरकार बालासाहब ठाकरे के हर मुंबईवासी विशेषकर गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए आवास के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आंचल लोखंडे

Thane News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि राज्य की महायुति सरकार बालासाहब ठाकरे (दिवंगत) के हर मुंबईवासी विशेषकर गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए आवास के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह सपना महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा), महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडको), स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर संचालित आवास पहलों के माध्यम से साकार हो रहा है।

कोंकण प्रभाग का आवास लॉटरी समारोह

वह ठाणे में म्हाडा के कोंकण प्रभाग आवास लॉटरी समारोह में बोल रहे थे, जहां पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ के माध्यम से 5,354 मकान और 77 भूखंड आवंटित किए गए। शिंदे ने कहा कि पारदर्शी लॉटरी प्रणाली म्हाडा में जनता के नए विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘‘ घर सिर्फ़ चार दीवारों का ढांचा नहीं होता बल्कि यह हर परिवार की सुरक्षा, स्वाभिमान और खुशी की नींव होता है। बालासाहेब ठाकरे का हमेशा से सपना था कि हर मुंबई वासी खासकर गरीब और मज़दूर वर्ग का अपना घर हो। आज वह सपना साकार हो रहा है।''

राजनीतिक हस्तक्षेप या पक्षपात नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘ बालासाहेब का सपना राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक था। यह हर मुंबईवासी को सम्मान दिलाने के बारे में था। वह सपना अब हकीकत बन रहा है।" शिंदे के अनुसार म्हाडा राज्य भर में पहले ही नौ लाख से ज़्यादा घर बना चुका है। उन्होंने दावा किया कि लॉटरी प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता है तथा इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप या पक्षपात नहीं किया जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला