प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोर्स- नवभारत
मुंबई

गोवंडी-मानखुर्द में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: BMC और MPCB ने RMC प्लांट सील किया, स्थानीय लोगों को राहत

RMC Plant Sealed: गोवंडी और मानखुर्द इलाके में प्रदूषण फैला रहे आरएमसी प्लांट को बीएमसी और एमपीसीबी की संयुक्त कार्रवाई में सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली है।

रूपम सिंह

Highlights

  • गोवंडी में बीएमसी और MPCB ने एक RMC प्लांट सील किया।

  • 13 नगरसेवकों की एकजुटता के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

  • बाकी 3 अवैध RMC प्लांट और SMS कंपनी को बंद कराने की मांग।

Govandi Mankhurd Pollution: गोवंडी-मानखुर्द इलाके में प्रदूषण की समस्या के बीच बीएमसी और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एम-पूर्व वार्ड के अंतर्गत मनपा द्वारा संचालित रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट को सील कर दिया है।

स्थानीय नागरिक लंबे समय से धूल और प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सर्वदलीय नगरसेवकों ने उठाई थी आवाज

AIMIM नगरसेवक और स्थायी समिति के सदस्य जमीर कुरैशी के अनुसार, गोवंडी में चल रहे चार कथित अवैध रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्रों के खिलाफ उन्होंने प्रभाग समिति में लगातार आवाज उठाई थी। इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नगरसेवकों ने भी समर्थन दिया।

इनमें प्रभाग समिति की अध्यक्ष खैरुन्निसा अकबर हुसैन, भाजपा नगरसेवक बबलू पांचाल, शिवसेना (UBT) के विठ्ठल लोकरे और शिवसेना के शिंदे गुट की समृद्धि काते सहित 13 नगरसेवक शामिल बताए गए हैं। कुरैशी का कहना है कि सभी दलों के प्रतिनिधियों की ओर से लगातार मामला उठाए जाने के बाद प्रशासन ने प्लांट को सील करने की कार्रवाई की।

‘जनता के विश्वास की जीत’

कार्रवाई के बाद जमीर कुरैशी ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि नागरिकों ने अपने प्रतिनिधियों को स्वच्छ हवा, पीने योग्य पानी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अच्छी शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए चुना है। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र प्रदूषण के खिलाफ यह कार्रवाई उसी दिशा में एक कदम है।

बाकी संयंत्रों पर कार्रवाई की मांग

कुरैशी ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनका अगला लक्ष्य इलाके में चल रहे बाकी तीन कथित अवैध RMC संयंत्रों को बंद कराना और प्रदूषण फैलाने के आरोपों का सामना कर रही SMS कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करवाना है।

गोवंडी-मानखुर्द में औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों से जुड़े प्रदूषण को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है। ऐसे में नागरिकों की मांग है कि संबंधित एजेंसियां नियमित निगरानी करें और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर