घाटकोपर होर्डिंग केस (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

घाटकोपर होर्डिंग हादसा: इंजीनियर 5 जून तक पुलिस हिरासत में, मजिस्ट्रेट अदालत का फैसला

मुंबई की एक अदालत ने घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार एक इंजीनियर को पांच जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। क्राइम ब्रांच ने इंजीनियर मनोज संघू को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। उसने होर्डिंग के लिए स्थिरता प्रमाण पत्र दिया था।

शुभम सोनडवले

मुंबई. मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे के मामले में गिरफ्तार इंजीनियर को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। अदालत ने ने उसे पांच जून तक पुलिस हिरासत में भेजा है। जीनियर का नाम मनोज रामकृष्ण संघू है और उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि 13 मई को घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक घायल हुए थे।

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के पैनल में शामिल संघू ने होर्डिंग के लिए संरचना संबंधी प्रमाण पत्र दिया था, जो 13 मई को शहर में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के बाद एक पेट्रोल पंप पर गिर गया था।

ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कब्जे वाले भूखंड पर यह होर्डिंग लगाया था। इस मामले में अब तक संघू के अलावा ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिंडे को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने भावेश तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304-2 (जब यह ज्ञात हो कि किसी के कृत्य से मृत्यु हो सकती है), धारा 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 34 (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब प्राथमिकी में धारा 120बी (आपराधिक साजिश) भी जोड़ दी है। (एजेंसी एडिटेड)

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल