दादर टर्मिनस पर लगी आग (pic credit; social media) 
मुंबई

दादर टर्मिनस पर लगी आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Mumbai News: मुंबई के दादर टर्मिनस पर बुधवार शाम प्लेटफॉर्म 14 के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News:  मुंबई के व्यस्त दादर टर्मिनस पर बुधवार शाम अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह आग प्लेटफॉर्म संख्या 14 की बाहरी दीवार से सटे पार्किंग क्षेत्र में लगी। घटना के समय स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले डिप्टी स्टेशन मास्टर ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। उन्होंने वहां उपलब्ध अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और शुरुआती प्रयास नाकाम साबित हुए। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग कुछ ही समय में काबू में आ गई और स्थिति सामान्य कर दी गई।

रेलवे अधिकारियों ने राहत की बात बताते हुए कहा कि इस घटना में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को चोट नहीं आई है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग के कारण वहां खड़ी कुछ दोपहिया और चारपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक उठे धुएं और लपटों ने यात्रियों को डरा दिया था। कई लोग तुरंत स्टेशन परिसर से बाहर निकलने लगे। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित कर पैनिक की स्थिति को संभालने में मदद की।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़की होगी। रेलवे और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर से याद दिलाती है कि रेलवे स्टेशनों पर अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को हमेशा अलर्ट मोड में रखना जरूरी है।

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी