मुंबई एफडीए कार्रवाई, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 2 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

Mumbai FDA Action: खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर FDA ने ईंट क्लब और राणी क्रिएटर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। वहीं गुडलक और अशफाक बेकरी पर निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की है।

रूपम सिंह

Mumbai FDA Action Food Safety Violations License Suspended: खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वाले चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़ी कार्रवाई की है। रॉयल पाम्स स्थित ईंट क्लब ब्रांड और जरीमरी स्थित राणी क्रिएटर्स कन्सल्टंट एंड सर्विस प्रोवाइडर्स के खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, गुडलक बेकरी एंड स्टोर्स और अशफाक बेकरी में भी नियमों के उल्लंघन से जुड़ी गड़बड़ियां मिलने के बाद इनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

ईंट क्लब में कई खामियां मिलीं

FDA की जांच में ईंट क्लब में खाद्य पदार्थों और पैकेजिंग सामग्री के अनुचित भंडारण की स्थिति सामने आई। प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित नहीं किया गया था। हाथ धोने और स्वच्छता के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं मिलीं।

जांच के दौरान प्रकाश और वेंटिलेशन की व्यवस्था में कमी, कीट नियंत्रण में खामियां तथा कच्चे माल की जांच और सफाई की उचित व्यवस्था का अभाव पाया गया। कर्मचारियों के लिए एप्रन, दस्ताने, हेडगियर और शू कवर जैसी जरूरी सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं थी।

FDA के मुताबिक, कुछ चिकित्सा प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए। इसके अलावा शिकायत निवारण और कर्मचारियों के प्रशिक्षण से संबंधित रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे। प्रतिष्ठान में बिना आवश्यक अनुमति के आइसक्रीम और कार्बोनेटेड पेय की बिक्री भी सामने आई। इन खामियों के आधार पर खाद्य लाइसेंस निलंबित किया गया।

राणी क्रिएटर्स में चूहे और कीटों का प्रकोप

जरीमरी स्थित राणी क्रिएटर्स की जांच में भी गंभीर स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं। यहां चूहे और कीटों का प्रकोप, गंदगी, जमा पानी और अनुचित कचरा निपटान की स्थिति सामने आई। खुले में कच्चे मांस का भंडारण और खाद्य पदार्थों पर उचित लेबल का अभाव भी पाया गया।

जांच में FIFO-FOFO व्यवस्था का पालन नहीं होने, तापमान नियंत्रण की कमी, खराब तेल, अस्वच्छ कच्चे माल और खुले में रखे तैयार खाद्य पदार्थों की जानकारी सामने आई। कीटरोधी जालियां भी पर्याप्त नहीं थीं और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता संतोषजनक नहीं पाई गई।

रिकॉर्ड और निगरानी व्यवस्था भी कमजोर

FDA की जांच में कुकिंग, रीहीटिंग, कूलिंग और खाद्य तेल की जांच से जुड़े रिकॉर्ड अधूरे मिले। सफाई, कचरा निपटान, ऑडिट और सुधारात्मक कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज भी पूर्ण नहीं थे।

FDA ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर प्रतिष्ठानों को सख्त संदेश दिया है। विभाग के अनुसार, उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

थप्पड़ मारे, कुर्ता फाड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेता को पीटा, राजस्थान में बवाल पर पार्टी का एक्शन

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर बवाल, भारत ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अर्ली रिटायरमेंट का ऐलान, अब करेंगे ये काम

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं