गिरफ्तार फर्जी वैज्ञानिक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

भाभा एटॉमिक सेंटर से फर्जी वैज्ञानिक ने चुराया परमाणु डेटा! 14 नक्शे बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mumbai News: मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से फर्जी वैज्ञानिक अख्तर हुसैनी गिरफ्तार। आरोपी के पास से संदिग्ध परमाणु डेटा, 14 नक्शे और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

आकाश मसने

Fake Scientist Arrested: मुंबई पुलिस ने देश के प्रमुख परमाणु शोध संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) से गिरफ्तार किए गए एक फर्जी वैज्ञानिक के पास से मिले दस्तावेजों और नक्शों को लेकर गंभीर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अख्तर कुतुबुद्दीन हुसैनी उर्फ अली राजा हुसैन के रूप में हुई है। वह खुद को वैज्ञानिक बताकर संस्थान में आता-जाता था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पास से संदेहास्पद परमाणु डेटा और 14 नक्शे बरामद किए गए हैं, जिनमें BARC परिसर और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी शामिल है।

जांच में जुटी पुलिस

मुंबई पुलिस यह जांच कर रही है कि इन दस्तावेजों का कहीं गैरकानूनी या जासूसी गतिविधियों में उपयोग तो नहीं हुआ। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने यह जानकारी किन स्रोतों से जुटाई और उसकी वास्तविक मंशा क्या थी।

कई फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैनकार्ड जब्त

जांच में खुलासा हुआ है कि अख्तर के पास से कई फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और BARC के फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं। एक पहचान पत्र पर उसने अपना नाम अली राजा हुसैन, जबकि दूसरे पर एलेक्जेंडर पाल्मर लिखा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि इन्हीं नकली पहचान पत्रों के सहारे वह बार-बार संस्थान में प्रवेश करता था।

मुंबई पुलिस की साइबर सेल और इंटेलिजेंस यूनिट अब आरोपी के कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल डिवाइसों की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने पिछले कुछ महीनों में कई नकली पहचान दस्तावेज तैयार करवाए थे।

फिलहाल, पुलिस यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि आरोपी द्वारा हासिल की गई कोई भी जानकारी देश की सुरक्षा के लिए खतरा न बन पाए। आरोपी से पूछताछ और सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता