'एकनाथ शिंदे फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री', फडणवीस के मंत्री बोले- लोगों के दिलों में बसते हैं शिंदे 
मुंबई

'एकनाथ शिंदे फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री', फडणवीस के मंत्री बोले- लोगों के दिलों में बसते हैं शिंदे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लोगों के दिलों में बसते हैं और वे उन्हें फिर से राज्य का नेतृत्व करते हुए देखेंगे।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra BJP Shiv Sena Alliance: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं और वे उन्हें एक बार फिर राज्य की कमान संभालते हुए देखेंगे। भुसे ने यह बात नंदुरबार में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आयोजित एक रैली में कही। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिंदे ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो देर रात तक जनता से मिलते थे और प्रतिदिन लगभग 20-22 घंटे काम करते थे। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब स्थानीय निकाय चुनावों से पहले शिवसेना और बीजेपी के बीच नेताओं की बढ़ती सक्रियता को लेकर हलचल और तनाव बढ़ा हुआ है।

कहां बोले दादा भुसे?

नंदुरबार में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि आज भी यदि लोगों से पूछा जाए कि उनका पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन है, तो वे एकनाथ शिंदे का नाम ही लेंगे। भुसे ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, जो किस्मत में लिखा होता है, वही होता है — हम फिर से एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नेतृत्व करते हुए देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शहर के विकास के लिए वे सभी नागरिकों से ‘पैनल टू पैनल’ धनुष-बाण के चुनाव चिन्ह को आशीर्वाद देने की अपील करते हैं।

निकाय चुनाव प्रचार तेज

इस बीच, जैसे-जैसे स्थानीय निकाय चुनावों का प्रचार बढ़ा है, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक नीलेश राणे ने बुधवार देर रात आरोप लगाया कि मालवन शहर में एक बीजेपी कार्यकर्ता विजय केनवडेकर के घर से 25 लाख रुपये नकद मिले। राणे का आरोप था कि यह रकम वोटरों में बाँटने के लिए जमा की गई थी और यह इस बात का पहला ठोस सबूत है कि बीजेपी कार्यकर्ता चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी नेताओं ने इन आरोपों को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति के घर में उसके निजी व्यवसाय से जुड़ा पैसा रखना अपराध नहीं है, जबकि किसी के घर में बिना अनुमति घुसकर स्टिंग करना खुद कानून का उल्लंघन है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल