मुंबई

PM का संदेश विपक्ष के लिए बड़ा तमाचा; DCM शिंदे का कड़ा बयान, महिलाओं के अपमान का जवाब देगी जनता

Mumbai News: एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी के संबोधन को विपक्ष की स्वार्थी राजनीति पर करारा जवाब बताया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक के विरोध को महिलाओं के आत्मसम्मान पर हमला करार दिया।

रूपम सिंह

Maharashtra Eknath Shinde News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित किए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी का यह संबोधन विपक्ष के लिए एक बड़ा तमाचा है।

शिंदे ने कहा कि कांग्रेस, द्रमुक, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का असर देश की महिलाओं पर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे घटनाक्रम 21वीं सदी की महिलाएं देख रही हैं और वे समय आने पर इसका उचित जवाब देंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना एनडीए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई में आगे रहेगी।

विपक्ष पर तीखी टिप्पणीशिंदे ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महिलाओं का अपमान था। उन्होंने कहा कि संसद में इस विधेयक को नामंजूर करना दुर्भाग्यपूर्ण था, और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन विपक्ष के लिए करारा जवाब है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकार छीनते समय विपक्ष का खुशी जताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। उनके अनुसार, यह सिर्फ एक विधेयक की अस्वीकृति नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान पर हमला है।

कांग्रेस की आलोचनादूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाषण प्रचारात्मक था और इसमें कांग्रेस का नाम कई बार लिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार चुनावी व्यवस्था बदलने की कोशिश कर रही है और संविधान तथा लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें