प्रवर्तन निदेशालय, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप परिमैच पर ED का बड़ा छापा, 5 राज्यों में कार्रवाई के बीच 150 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

Mumbai Cyber Police FIR: ED ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप परिमैच के खिलाफ 5 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की। ₹3,000 करोड़ की ठगी के मामले में अब तक ₹150 करोड़ की संपत्ति जब्त व फ्रीज की गई है।

रूपम सिंह

Mumbai ED Raids Parimatch Online Betting App: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोनल कार्यालय ने साइप्रस आधारित ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म ‘परिमैच’ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एजेंसी ने महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कुल 17 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

3,000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप

ईडी की यह कार्रवाई मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। आरोप है कि ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अधिक रिटर्न का लालच दिया गया और करीब एक साल में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी की गई। एजेंसी अब इस मामले में पैसों के लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

2.11 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त

तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने करीब 61 लाख रुपये की नकदी, लगभग 1 किलो वजन की सोने की ईंट और कई डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं। एजेंसी के अनुसार, इनकी कुल कीमत करीब 2.11 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा जांच के दौरान लगभग 37 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को भी फ्रीज किया गया है। बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

अब तक करीब 150 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

ईडी के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज या जब्त की जा चुकी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को किन माध्यमों से आगे ट्रांसफर किया गया।

जांच अभी जारी

ईडी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है। तलाशी के दौरान मिले डिजिटल डिवाइस और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एजेंसी का फोकस कथित अवैध ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े वित्तीय नेटवर्क और मनी ट्रेल का पता लगाने पर है।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की