विनजो पर ईडी रेड (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: 802 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का शक, विनजो की सहायक कंपनी पर कार्रवाई

Enforcemnent Directorate ने रियल मनी गेमिंग कंपनी विनजो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 192 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। कंपनी पर धोखाधड़ी और विदेश फंड ट्रांसफर के गंभीर आरोप हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म विनको प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अपनी जांच को और तेज कर दिया है। बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई ने कंपनी के लेखा फर्म के कार्यालय में तलाशी ली।

जिसके दौरान मेसर्स जेडी गेम्स प्राइवेट लिमिटेड (विनज़ो की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी) से, जुड़े लगभग 192 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गईं। ये संपत्तियां बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड के रूप में हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत की गई है।

सिंगापुर में भी फंड ट्रांसफर के आरोप

बॉट्स एआई के इस्तेमाल से जो कंपनी पर लगे गभीर आरोपों जैसे गेम परिणामों में हेरफेर, खिलाड़ियों को धोखा देना, निकासी रोकना और विदेश में फंड ट्रांसफर कर हिस्सा है। ईडी का अनुमान है कि विनजी ने अवैध तरीकों से कुल 802 करोड़ रुपये की आपराधिक आय अर्जित की, जिसमें बॉट्स के खिलाफ मैचों से स्टेक कमीशनर प्रमुख है।

मई 2024 से अगस्त 2025 तक 177 करोड़ और अप्रैल 2022 से दिसंबर 2023 तक 557 करोड़ की कमाई बताई गई। सरकार द्वारा रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बावजूद कंपनी ने कथित तौर पर 43 करोड़ रुपये यूजर्स के पास रोके रखें।

इसके अलावा, 54 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 460 करोड़ रुपये) रविजी यूएस इंक, नामक शैल कंपनी के खाते में जमा पाए गए, जबकि सभी ऑपरेशन भारत से ही चलते रहे। इसी तरह सिंगापुर में भी फंड ट्रांसफर के आरोप है।

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग