नशा मुक्ति की शपथ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में 25 जून को 5000 स्थानों पर 5 लाख लोग लेंगे नशा मुक्ति की शपथ, CM फडणवीस करेंगे अभियान का उद्घाटन

Mumbai Drugs News: मुंबई को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए 25 जून को 5000 स्थानों पर 5 लाख लोग नशा मुक्ति की शपथ लेंगे। सीएम देवेंद्र फडणवीस इस बड़े जन-आंदोलन का उद्घाटन करेंगे।

रूपम सिंह

Mumbai Drugs Free Campaign: मुंबई को पूरी तरह से ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए आगामी 25 जून 2026 को एक व्यापक अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस मुहिम के तहत एक ही दिन में मुंबई के 5000 से अधिक स्थानों पर करीब 5 लाख से ज्यादा लोग एकजुट होकर नशा मुक्ति की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस ऐतिहासिक अभियान का उद्घाटन करेंगे। इस बड़े अभियान की घोषणा पूर्व में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर की गई थी। मुंबई उपनगर के सहपालक व कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा की पहल पर आयोजित होने वाले इस जन-आंदोलन में समाज के हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है।

तैयारियों की समीक्षा कर कैबिनेट मंत्री ने दिए संदेश

इस व्यापक अभियान में मुंबई के स्कूल, कॉलेज, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग सोसायटियां और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं बड़े पैमाने पर हिस्सा लेगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता पैदा करना और नशीले पदार्थों के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक माहौल तैयार करना है।

इस बड़े आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री लोढा ने कहा कि ड्रग्स मुक्त मुंबई का सपना सरकार और समाज के सक्रिय सहयोग से ही सच हो सकता है। उन्होंने अपील की कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर नागरिक को इस लोक आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें