मध्य रेलवे लोकल ट्रेन सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में दिवा में पीक आवर में 3 बार खुला रेलवे फाटक, 9 लोकल ट्रेनें प्रभावित, लेटमार्क से परेशान हुए यात्री

Mumbai Local Train: दिवा रेलवे स्टेशन के पास पीक आवर में तीन बार फाटक खुलने से सेंट्रल रेलवे की 9 लोकल ट्रेनें प्रभावित हुईं। लेटमार्क लगने और भीड़ के चलते यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

रूपम सिंह

Diva Railway Crossing Gate Delay Mumbai: दिवा स्टेशन के पास रेलवे फाटक ने मंगलवार सुबह पीक आवर में एक बार फिर लोकल यातायात का खेल बिगाड़ दिया। सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ के कारण फाटक तीन बार करीब 12-12 मिनट तक खुला रहा। सुरक्षा कारणों से इस दौरान अप और डाउन लाइन की लोकल रोकनी पड़ी। इसके चलते दोनों दिशाओं की कुल नौ लोकल प्रभावित हुई और एक के बाद एक ट्रेनों के रुकने से देरी का असर आगे की फेरियों तक पहुंच गया।

मुंबई की ओर जाने वाले नौकरीपेशा यात्रियों को 'लेटमार्क' का सामना करना पड़ा, जबकि लोकल के डिब्बों में भीड़ और यात्रियों की परेशानी बढ़ने के साथ ही पसीने भी छूट गए। दिवा, डोंबिवली और कल्याण से मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों की सुबह भारी भीड़ रहती है।

'लेटमार्क' हुए मुंबईकर, पीक आवर में 3 बार खुला फाटक, परेशान यात्रियों के छूटे पसीने इसी समय ठाणे, मुलुंड और आसपास के क्षेत्रों से कल्याण की ओर जाने वाली लोकल में भी बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में सुबह 10.35, 11.10 और 12.11 बजे दिवा फाटक खुला रहा। हर बार करीब 12 मिनट तक फाटक खुला रहने से रेल यातायात रोकना पड़ा।

एक लोकल के विलंब का असर उसके पीछे चल रही लोकल पर पड़ा और देखते ही देखते देरी का सिलसिला आगे की सेवाओं तक पहुंच गया। दोनों दिशाओं की सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों का सफर लंबा हो गया और कई लोगों को कार्यालय पहुंचने में देरी हुई।

दिन में औसतन 39 बार बंद होता है फाटक

दिवा स्टेशन के पास स्थित लेवल क्रॉसिंग फाटक औसतन दिन में 39 बार बंद होता है। रेल और सड़क यातायात का दबाव एक ही स्थान पर होने के कारण वाहनों की भीड़ बढ़ने पर फाटक अधिक समय तक खुला रहता है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से लोकल रोकनी पड़ती है और इसका सीधा असर रेल सेवाओं के समय-सारणी पर पड़ता है।

स्थायी समाधान कब? दिवा फाटक की

समस्या अब सडक यातायात तक सीमित नहीं रही, बल्कि रेल यात्रियों के लिए भी परेशानी का कारण बन गई है। फाटक खुला रहने पर एक लोकल रुकती है और उसके पीछे आने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ता है। मुंबई और कल्याण दोनों दिशाओं के यात्रियों को बार-बार देरी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में फाटक पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और पुल परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की जरूरत है। यात्रियों का सवाल है कि बार-बार लोकल रोकने वाले दिवा फाटक का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?

लोकल की समय-सारणी गड़बड़ाई

फाटक के कारण डाउन लाइन की सीएसएमटी-कल्याण, परेल-कल्याण, सीएसएमटी-कर्जत, सीएसएमटी-अंबरनाथ और ठाणे-आसनगांव लोकल प्रभावित हुई।

वहीं अप लाइन की अंबरनाथ-सीएसएमटी, टिटवाला-सीएसएमटी, बदलापुर-सीएसएमटी और कल्याण-सीएसएमटी लोकल को भी विलंब हुआ। ट्रेनों को एक के पीछे एक रोकने से आगे का समय-सारणी भी गड़बड़ा गया।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें