Devendra Fadnavis:मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में BJP की बड़ी जीत, फडणवीस बोले-जनता ने विकास को चुना

Devendra Fadnavis: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में BJP की जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र BJP कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ, जहां उन्होंने जनता का आभार जताया।

आंचल लोखंडे

BJP Victory: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र राज्य BJP कार्यालय पहुंचे। ढोल-नगाड़ों, पटाखों और गगनभेदी नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे, मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा,“महाराष्ट्र BJP की यह जीत प्रशंसनीय है। मैं महाराष्ट्र की जनता का उनके बहुमूल्य वोट के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मुंबई में गठबंधन को बहुमत मिलेगा और यह तथ्य कि BJP राज्य की 29 में से 25 नगर निगमों में सत्ता में आएगी, अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।”

मेयर चुनाव के बाद फिर होगा जश्न

मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता ने विकास के लिए मतदान किया है। मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि स्वर्गीय हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद हमारे साथ रहा है। हमें व्यापक हिंदुत्व जनसमर्थन मिला है। लेकिन जीत के बाद अति उत्साह में नहीं आना चाहिए,” उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी।

जीत पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित

फडणवीस ने बताया कि उन्होंने महायुति के सहयोगी और शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख एकनाथ शिंदे से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद फिर से जश्न मनाया जाएगा।मुंबई समेत राज्य की 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनावों में BJP को बड़ी सफलता मिली है। नरीमन पॉइंट स्थित BJP राज्य कार्यालय में इस जीत का जश्न मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मनाया गया। इस दौरान फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित की।

उन्होंने नवनिर्वाचित BJP पार्षदों से जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा,“आप BJP पर जनता के भरोसे के कारण चुने गए हैं। यह भरोसा टूटना नहीं चाहिए।”

हिंदुत्व हमारी आत्मा है

मुख्यमंत्री ने कहा, “हिंदुत्व हमारे विचार और हमारे काम की आत्मा है। हमें हिंदुत्व का समर्थक होने पर गर्व है। हिंदुत्व और विकास को अलग नहीं किया जा सकता। हम संकीर्ण नहीं, बल्कि व्यापक हिंदुत्व में विश्वास करते हैं। हमारे हिंदुत्व में वे सभी लोग शामिल हैं जो भारत की संस्कृति और जीवनशैली को अपनी पहचान मानते हैं। इसी सोच के कारण हमें इतना बड़ा जनसमर्थन मिला है।” उन्होंने नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटर्स को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देने की हिदायत दी।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख