सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

एक साल में 1 करोड़ 'लखपति दीदी'! अक्कलकोट में लाडली बहनों से CM फडणवीस ने किया वादा

Ladli Behan Scheme: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर में 'लाडली बहन' योजना के तहत 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का ऐलान किया। उन्होंने विरोधियों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को सोलापुर जिले के अक्कलकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में राज्य की 1 करोड़ 'लाडली बहनों' को 'लखपति दीदी' बनाया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने आगामी स्थानिक निकाय चुनावों के लिए प्रचार के दौरान की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हम किए गए वादों को पूरा करनेवाले लोग हैं, कभी पीछे नहीं हटते।

'लाडली बहन' के बंद होने की बार-बार भविष्यवाणी करनेवाले विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना बंद नहीं होगी, बल्कि हमने अगले एक वर्ष तक 1 करोड़ लाडली बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सीएम देवेंद्र की इस घोषणा के बाद वहां मौजूद महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

भारतीय जनता पार्टी ने अक्कलकोट, मैनदर्गी और दुधणी नगरपालिकाओं के लिए क्रमशः मिलन कल्याणशेट्टी, अंजली बाजारमठ और अतुल मेलकुंदे को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता जमीनी स्तर पर प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में सीएम फडणवीस ने अक्कलकोट का दौरा किया और शहर के सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया।

नगर परिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में बीजेपी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए रविवार सुबह अक्कलकोट पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस ने लाडली बहन योजना को महायुति की सफलता का एक प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि जब तक आपका यह 'देवा' (सीएम देवेंद्र) इस राज्य का मुख्यमंत्री है, तब तक लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी। साथ ही उन्होंने अक्कलकोट शहर के विकास कामों के लिए करोड़ों रुपयों के प्रावधान किए जाने की भी जानकारी दी। इस मौके पर सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे और विधायक सचिन कल्याणशेट्टी भी उपस्थित थे।

इन जगहों पर भी सीएम देवेंद्र ने किया प्रचार

सीएम फडणवीस ने रविवार को सांगोला नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के भाजपाई उम्मीदवार मारुती बनकर सहित पार्टी के नगरसेवक पद के सभी उम्मीदवारों के प्रचारार्थ एक सभा को संबोधित किया। इसी तरह सातारा और कोल्हापुर जिले के विविध नगर परिषदों के नगराध्यक्ष पद के भाजपाई उम्मीदवार और सर्व नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए भी उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल