मुंबई

दहिसर पुलिस ने डाकिया-सब्जी वाला बनकर पकड़ा चोर, खरीदार सहित 3 आरोपी यूपी से गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: दहिसर पुलिस (Dahisar Police) ने एक साल पहले दहिसर ईस्ट के एक अपार्टमेंट से लाखों रुपए की चोरी की वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सलमान जुल्फिकार अंसारी (30), हैदर अली सैफी, आफताब हुसैनी सैफी (34) और चोरी के गहने खरीदने वाले खुशाल (36) के रूप में की है और इन्हें यूपी से गिरफ्तार (Arrested from UP) कर मुंबई (Mumbai) लाई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के गहने में से 18 लाख 7 हजार रुपए कीमत के सोने के गहने (Gold Ornaments) बरामद किया हैं।

पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल चोरों के जितने भी सिम कार्ड थे उसके ट्रूकॉलर पर 'अलीबाबा' नाम आता था, इसलिए पुलिस ने इस मिशन को अलीबाबा का नाम दिया। इस मिशन में आरोपी को पकड़ने के लिए जांच अधिकारी को कभी पोस्टमैन बनना पड़ा, तो कभी सब्जी वाला बनकर आसपास से जानकारी इकट्ठा की। 

पुलिस ने खंगाले पिछले 11 महीने में 167 सीसीटीवी 

पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए पिछले 11 महीने में 167 सीसीटीवी और 97 अलग-अलग कंपनी के सिम कार्ड खंगाले। इसके बाद कहीं जाकर पुलिस वारदात से जुड़े दो शातिर चोरों को पकड़ने में कामयाब हो पाई। पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने वाले आरोपी को भी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दहिसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण पाटील ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है। मुंबई सहित पूरे भारत में इनके ऊपर कई मामले दर्ज हैं, जांच चल रही है।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता