कोरोना के केस बढ़े (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में एक दिन में 66 नए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में 300 से ज्यादा मामले सक्रिय, देखें आंकड़े

Corona Virus: देश के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे है। महाराष्ट्र में एक ही दिन में 66 नए मामले सामने आए है। मुंबई में ज्यादा तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। राज्य में कोविड के मामले बहुत कम संख्या में सामने आ रहे हैं और इनमें अधिकांश मरीजों में केवल हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं। सभी संक्रमितों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है। राज्य में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण के अंतर्गत सर्वेक्षण जारी है।

इस सर्वेक्षण के अंतर्गत लक्षण दिखने वाले मरीजों की कोविड जांच की जा रही है। जनवरी 2025 से अब तक कुल 8,282 कोविड जांच की गई हैं, जिनमें से 435 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार तक 106 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 325 मरीज अभी भी सक्रिय हैं।

27 मई को राज्य में कुल 66 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसमें मुंबई में 31, पुणे 18, ठाणे 7, नवी मुंबई 4, पनवेल 3, सांगली 1 और नागपुर में 2 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। और 4 मरीजों की कोविड से मौत हो गई है।

मुंबई में अब तक 316 मामले

मुंबई में जनवरी से अब तक कुल 316 कोविड मरीज दर्ज किए गए हैं, जिनमें से मई महीने में सर्वाधिक 310 मामले सामने आए हैं। जनवरी में 1, फरवरी में 1, मार्च में 0, अप्रैल में 4 और मई में 310 मरीज पाए गए हैं। अब तक पाए गए सभी कोविड मरीजों में बीमारी के लक्षण बेहद समान्य हैं। राज्य सरकार की ओर से कोविड की जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

नागरिकों से अपील की जा रही है कि घबराएं नहीं, बल्कि लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी कोविड के मामले सीमित रूप से बढ़ रहे हैं।

देशभर में कोरोना से 11 की मौत

भारत समेत दुनिया में कोविड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1072 से अधिक हो गई है। मंगलवार को यह संख्या 1000 के करीब थी। इस समय देश में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस केरल में देखे गए हैं, जिनकी संख्या करीब 430 है। देशभर में अब तक कोरोना से करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी