मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ईंधन संकट पर CM फडणवीस की सख्त चेतावनी! बाेले- पेट्रोल-डीजल की न करें जमाखोरी, अफवाहों से बचने की अपील

CM Devendra Fadnavis On Fuel Crisis: ईंधन संकट के बीच महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की मांग 20% बढ़ी। सीएम फडणवीस ने जनता से जमाखोरी न करने और अफवाहों से बचने की अपील की। जमाखोरों को सख्त चेतावनी भी दी।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis On Petrol Diesel Shortage: वैश्विक स्तर पर पैदा हुए ईंधन संकट के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हो गई है और दुनिया के कई देशों ने पेट्रोल-डीजल आपातकाल घोषित कर दिया है। कुछ देशों में तो दो-दो दिनों का लॉकडाउन तक लगाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसी कठिन परिस्थिति के बावजूद महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भविष्य में ईंधन मिलेगा या नहीं, इस डर से अचानक 20 प्रतिशत मांग बढ़ गई है, इसलिए नागरिक जमाखोरी कर व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव न डालें। मुंबई स्थित महाराष्ट्र राज्य जवाहर बालभवन की नवनिर्मित इमारत के लोकार्पण समारोह के बाद सी फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, शिक्षा मंत्री दादा भुसे और राज्य मंत्री पंकज भोयर भी मौजूद थे।

पेट्रोल डीजल को लेकर क्या बोले CM फडणवीस?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है। कई देशों में पेट्रोल-डीजल आपातकाल लागू है और कुछ स्थानों पर लॉकडाउन जैसी स्थिति है। ऐसे समय में भी महाराष्ट्र सरकार लगातार ईंधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। खरीफ सीजन के दौरान किसान खेतों में उपयोग के लिए ड्रम और कैन में डीजल की मांग करते हैं। सामान्य परिस्थितियों में इसकी अनुमति नहीं होती, लेकिन खेती के कामों को देखते हुए किसानों को डीजल दिया जा रहा है।

ईंधन की जमाखोरी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

किसानों के नाम पर कुछ लोग पेट्रोल डीजल की जमाखोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे जमाखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन विशेष उपाय कर रहा है।

CM फडणवीस ने लोगों से की ये अपील

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य को इस वर्ष भी लगभग उतना ही ईंधन कोटा मिला है जितना पिछले वर्ष था, लेकिन लोगों में भविष्य को लेकर बनी आशंका के कारण मांग करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, कोई भी व्यक्ति ऐसी जमाखोरी न करे जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़े। सरकार स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गांवों में हिंसक प्रवृत्तियां सामने आई हैं। ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

फडणवीस ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक के विमोचन के संदर्भ में सीएम फडणवीस ने विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब भी दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार से बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सवाल उठाए थे। इस पर फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में लंबे समय तक देश में महंगाई दर नियंत्रित रही। वर्तमान महंगाई वैश्विक परिस्थितियों का परिणाम है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस संकट से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं और आने वाले समय में हालात सामान्य होंगे।

विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में चर्चा जारी

विधान परिषद चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति सहयोगी दलों के बीच सकारात्मक चर्चा जारी है। उन्होंने बताया कि शिवसेना के साथ नाशिक और छत्रपति संभाजीनगर सीटों पर बातचीत चल रही है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ पुणे सीट को लेकर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सभी सहयोगी दल मिलकर जल्द ही सीट बंटवारे का समाधान निकाल लेंगे।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव